Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगा है बुढ़ापा तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड, हमेशा दिखेंगे जवां

Anti-Aging Foods For Men: पुरुषों को भी एंटी एजिंग गुण प्राप्त करने के लिए अपनी डाइट में बेरीज और नट्स जैसी इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगा है बुढ़ापा तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड, हमेशा दिखेंगे जवां

Written by Atul Modi |Updated : March 1, 2023 7:01 AM IST

एंटी एजिंग गुण वाले फूड्स केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी चाहिए होते हैं। हालांकि उम्र बढ़ना प्राकृतिक होता है और उसके साथ झुर्रियां आना और एजिंग इफेक्ट्स भी प्राकृतिक होते हैं जिन्हें रोका नहीं जा सकता है, लेकिन एजिंग प्रॉसेस को स्लो किया जा सकता है।

ऐसा अपनी स्किन की केयर करने से और डाइट में अच्छा और पौष्टिक भोजन शामिल करने से हो सकता है। एंटी एजिंग फूड में बहुत सारे पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल आदि होते हैं, जो क्रोनिक बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। इसकी मदद से आपका स्वास्थ्य तो हमेशा सेहतमंद रहता ही है साथ में आपकी स्किन और बालों को भी बहुत लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए कुछ एंटी एजिंग फूड के बारे में।

पुरुषों में बुढ़ापा रोकने वाले फूड्स - Anti-Aging Foods For Men In Hindi

बेरीज

बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ इन्फ्लेशन को कम करने में भी लाभदायक होते हैं। अगर इन दोनों स्थितियों का रिस्क कम हो जाए तो अपने आप ही एजिंग के लक्षण कम दिखने लगते हैं। आप स्ट्रॉबेरी ब्लैकबेरी आदि सहित कई सारी बेरीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Also Read

More News

नट्स

नट्स हेल्दी फैट और बहुत सारे पौष्टिक तत्वों का अच्छा स्रोत होते हैं जैसे प्रोटीन मिनरल्स आदि। इनको डाइट में शामिल करने से इन्फ्लेमेशन कम होती है और ह्रदय की सेहत में सुधार देखने को मिलता है और साथ ही वजन कम करने में भी यह सहायक होते हैं। इसलिए काजू बदाम जैसे नट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इन्फ्लेमेशन कम करने के साथ-साथ ह्रदय के लिए भी काफी लाभदायक माने जाते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में भी सहायक होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को कम करने में सहायक होती है और क्रॉनिक डिजीज से भी आप को बचाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हरी और पत्तेदार सब्जियां

हरी और पत्तेदार सब्जियों में भी एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इन्फ्लेमेशन को कम करने के साथ-साथ आपको बहुत सारे पौष्टिक तत्व प्रदान करती हैं। यह दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक होते हैं और कैंसर से बचाव में सहायक माने जाते हैं।

About the Author

... Read More