... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 30, 2018 9:22 PM IST
4 ऐसे जूस जो हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं। © Shutterstock
इंसान का शरीर खून में सभी अवयवों की जरूरी मात्रा होने पर ही स्वस्थ्य रहता है। खून में जब हिमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है तो शरीर कमजोर होने लगता है। हिमोग्लोबिन खून का सबसे प्रमुख अवयव होता है। यह शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है। हिमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर थका-थका सा रहता है। कमजोरी की समस्या होने लगती है। यहां 4 ऐसे जूस के बारे में बता रहें है जो हिमोग्लोबिन के स्तर को कम नहीं होने देते हैं।
अनार का जूस
अनार में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और आयरन होता है जो कि खून में हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में लाभकारी होती है। इसलिए अनार का जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है।
चुकंदर का जूस
चुकंदर में भी भरपूर मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड होता है जो कि खून में हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर के जूस का सेवन करने से हिमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है।
नींबू
नींबू का जूस पीने से हिमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है जो शरीर में इसकी कमी नहीं होने देता है। विटामिन सी की कमी से शरीर में हिमोग्लोबिन का भी स्तर कम होने लगता है।
ये भी पढ़ेंः क्रेनबेरी जूस है इन्फेक्शन का दुश्मन, जानें इसके 4 फायदे।
ये भी पढ़ेंः वेटलॉस में कारगर है गाजर का जूस, जानें गाजर सेवन 4 फायदे।
ऑरेंज जूस
ऑरेंज का जूस सीट्रस फ्रूट होता है। इसमे पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता और यह शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता है। ऑरेंज का जूस हाइड्रेट भी रखता है शरीर को जिससे शरीर के अंदर पर्याप्त मात्रा में ब्लड बनने की प्रक्रिया होती रहती है।