
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 13, 2024 1:39 PM IST
Worst Fruits For People With Diabetes : फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो फलों का सेवन करने से पहले भी सोचने की जरूरत है। दरअसल, कई ऐसे फल हैं, जिसमें शुगर काफी ज्यादा होता है। इन फलों के सेवन से आपके शरीर का शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए हमें इस तरह के फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद नहीं माने जाते हैं। इसके शेलन से शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं किन फलों के सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है?
अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो केले का सेवन न करें। दरअसल, इसमें शुगर काफी ज्यादा होता है। ऐसे में इसके सेवन से शुगर स्पाइक होने का खतरा रहता है। हालांकि, छिलके के साथ इसका सेवन करने से आपके शरीर को फाइबर प्राप्त होता है, जो शुगर को कम करने में फायदेमंद है।
हाई ब्लड शुगर की स्थिति में आम का सेवन न करें। दरअसल, आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से शुगर अचानक से स्पाइक होने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से अगर आप काफी अधिक मात्रा में आम का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। हालांकि, सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।
Also Read : ठंड के मौसम में ब्लड शुगर लेवल क्यों हो जाता है हाई
अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो संतरा का सेवन भी सीमित कर दें। इसमें फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। ऐसे में अगर आप काफी ज्यादा मात्रा में संतरा खाते हैं, तो इससे शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है।
अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो आप इन फलों का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इन फलों के सेवन से बचें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।