
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : March 27, 2023 7:01 AM IST
ब्रेकफास्ट को दिन की सबसे जरूरी मील माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इस मील को ढंग से और हेल्दी रूप से बना कर खाते हैं तो आपकी आधी भूख यहीं कंट्रोल हो जाती है और आप दिन भर ओवर ईटिंग भी नहीं करते हैं। इसलिए ब्रेकफास्ट को स्किप कभी न करें। बहुत से लोगों के पास ब्रेकफास्ट स्किप करने के कारण होते हैं जैसे उनके पास सुबह समय न होना या फिर उनको सुबह के नाश्ते में ज्यादा वैरायटी न मिलने के कारण खाना बोरिंग लगना। इन सब समस्याओं का हल हम आपके लिए लेकर आए है। मूसली (Muesli), जिसे कई तरह के अनाज से मिला कर बनाया जाता है, खाने में काफी हेल्दी भी होता है और इसे अलग अलग तरह से तैयार किया जा सकता है जो आपके लिए इंटरेस्टिंग भी हो सकता है। आइए जानते हैं मूसली से बनने वाले ब्रेकफास्ट (Muesli In Breakfast) के बारे में।
यह एक तरह का ब्रेकफास्ट ऑप्शन है जिसमें फाइबर और प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसमें कई तरह के अनाज का मिश्रण होता है जैसे ओट्स, फ्रेश या ड्राई फ्रूट्स, बीज और सीड फ्लेक्स आदि। इसमें किसी तरह का शुगर कोटेड अनाज नहीं पाया जाता है। इसलिए इसे नाश्ते के अन्य ऑप्शन के मुकाबले ज्यादा हेल्दी माना जाता है।
इसमें पाए जाने वाले हाई फाइबर कंटेंट की वजह से यह पाचन तंत्र की सेहत के लिए काफी लाभदायक है। यह होल ग्रेंस से बना होता है और इसमें कैलोरीज़ की संख्या भी काफी कम होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायक है और यह आपको लंबे समय तक भरपेट रखने में भी लाभदायक होता है। यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। यह आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को नियंत्रित रखता है और आपके दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक है।
मूसली का सेवन करने का सबसे आसान और सिंपल तरीका है इसे दूध के साथ खाएं। आप चाहें तो दूध को ठंडा ले सकते हैं या फिर गर्म भी ले सकते हैं। इसे बिल्कुल सीरियल्स का सेवन करने की तरह ही दूध के साथ खाया जा सकता है। अगर मील में थोड़ी ताजगी एड करना चाहते हैं और इसे थोड़ा ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाना चाहते हैं तो इसमें स्ट्राबेरी को भी शामिल किया जा सकता है। इससे आप की मील में पोषण भी ऐड होगा।
इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे कच्चे रूप में ऐसे ही खाना होता है। इस तरह खाने पर यह काफी स्वादिष्ट मील बन सकती है। अगर आपको कहीं बाहर या काम पर जाने के बाद कुछ क्रंची खाने का मन होता है तो इन्हें खा सकते हैं। लेकिन इन्हें घर से एक सील बैग में ही लेकर जाएं।
अगर आप ऊपर लिखित तरीकों के बावजूद भी मूसली को इंटरेस्टिंग खाना नहीं मान पाए हैं तो आप इसकी चाट बना सकते हैं। आप इसमें स्प्राउट्स या फिर पनीर को एड कर सकते हैं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़ लें और साथ में कुछ मसाले और नमक एड कर दें। इससे यह काफी स्वादिष्ट चाट बन जायेगी।
निष्कर्ष: यह ब्रेकफास्ट का ऑप्शन काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। इसलिए अगर आप नई चीजों को एक्सपेरिमेंट कर के खाना चाहते हैं तो अपनी लिस्ट में मूसली को भी जरूर एड कर लें। यह शरीर के लिए भी काफी लाभदायक है।