अगर आप अनजाने में ऑयल का सेवन ज्‍यादा कर रहे हैं तो खाना बनाते समय इन 3 बातों का जरूर रखें ध्‍यान

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुताबिक, खाना पकाने के दौरान तेल के अधिक‍ इस्‍तेमाल से कैसे बचें?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 15, 2020 5:56 PM IST

अपने अच्छे स्वास्थ्य का ध्यान हमें खुद रखना होगा। हम ऐसा नहीं कह रहे कि आप अपने खाने में तेल का इस्तेमाल छोड़ दें या पूरी तरह से बंद कर दें, लेकिन तेल की नियंत्रित मात्रा हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ हम खुद को बल्कि अपने परिवार को भी एक हेल्दी और निरोगी जीवन दे सकते हैं। अगर हम इस बात पर ध्यान दें कि हम खाने में जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं वो कैसा है, और कितनी मात्रा में हम उसका इस्तेमाल करते हैं।

ज्यादा तेल खतरनाक क्यों? तो बेहतर होगा

तेल के सेवन को करें नियंत्रित

अक्सर अच्छे स्वाद के के चक्कर में हम अपने खाने में बेंतहां तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि तेल का ज्यादा इस्तेमाल हमारे लिए जान लेवा हो सकता है। ज्यादा तेल न सिर्फ बैड केलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है बल्कि ये दिल का दौरा, स्ट्रोक, स्तन कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्वास्थ्यकर वजन बढ़ने और जोड़ों में दर्द जैसी स्थितियों को जन्म देते हैं। इसलिए अगर हम ये कहें कि स्वास्थ का दुश्मन ज्यादा तेल का सेवन करना है तो वो गलत नहीं होगा।

प्रोसेस्ड स्नैक्स कम प्रयोग करें

एफ एस एस एस आई की मानें तो तेल का सेवन हमारे लिए जानलेवा हो सकता है। तला, भुना खाना कहीं न कहीं कई बीमारियों को दावत भी देता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है तेलीय खाने का सेवन न के बराबर ही करें। इसके लिए आप अपना भोजन तलने के बजाय बेक, ग्रिल या उबाल सकते हैं, और आप अपने खान में प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह बेक्ड, रोस्टेड और उबले हुए स्नैक्स का विकल्प भी चुन सकते हैं। यकीन मानिये ये काफी स्वादिष्ट होते हैैं।

ऐसे नापें तेल

खाने में बहुत जरूरी हो, तो ही आप तेल का सेवन करें। अब ऐसे में ये भी सोचने वाली बात है कि तेल की मात्रा का कैसे अनुमान लगाया जाए। अगर आप खाना बनाते समय तेल बोतल से डालते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालिये। क्योंकि इस आदत के दो नुक्सान ये हैं कि पहले तो आपको तेल की मात्रा का अंदाजा नहीं होता, और दूसरा जाने अंजाने में तेल का ज्यादा सेवन करना पड़ जाता है। इसके लिए आप तेल को चम्मच की मदद से खाने में डालेंगे तो आप ज्यादा तेल के इस्तेमाल से बच सकेंगे।

कौन सा तेल बेहतर

खाने में सभी जरूरी फैटी एसिड प्राप्त करने वाले बैलेंस्ड तेलों को अनुपात में इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप सूरजमुखी का तेल, चावल की भूसी का तेल, अलसी का तेल, तिल का तेल, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल और नारियल तेल जैसे तेलों का उपयोग बेफिक्री के साथ कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source