नसों को साफ रखने के लिए दिन में खाएं 3 अनार! जानी-मानी न्यूट्रिशिनिस्ट ने बताए रोजाना 3 अनार के अद्भुत लाभ

क्या आप जानते हैं कि कितनी मात्रा में अनार आपकी सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आपको बताते हैं दिन में कितने अनार आपकी सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 28, 2023 2:52 PM IST

कहते हैं कि एक सेब आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें खाने से आप बिल्कुल फिट रह सकते हैं। जब बात सबसे ज्यादा हेल्दी फलों की होती है तो अनार हमारी लिस्ट का एक अहम हिस्सा होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी दूर रखने का काम करते हैं। कई हेल्दी एक्सपर्ट अनार के फायदों के बारे में बताते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितनी मात्रा में अनार आपकी सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आपको बताते हैं दिन में कितने अनार आपकी सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

न्यूट्रिशिनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रोजाना तीन अनार खाने से हमारे दिल को मिलने वाले फायदों के बारे में बताया है। अंजलि कहती हैं कि अनार में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट एथेरोजेनिक होता है, जो हमारी धमनियों को साफ करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कम करने, दिल की हेल्दी रखने और रक्त वहिकाओं को बंद होने से रोकता है। अगर आपको हाई बीपी की शिकायत है तो कम से कम तीन महीने तक 3 अनार का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेल्दी हार्ट डाइट होनी चाहिएः

अंजलि का कहना है कि दिल के लिए हेल्दी डाइट लेने से न सिर्फ आपको कोलेस्ट्रॉल कम करनेमें मदद मिलती है बल्कि ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही आपको हेल्दी वेट बनाए रखना भी आसान हो जाता है। आइए जानते हैं अंजलि के बताए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जो आपके दिल को हेल्दी रखने का काम करेंगे।

1-सफेद ब्रेड या फिर पास्ता के बजाए आपको ज्यादा से ज्यादा फाइबर फूड्स का विकल्प चुनना चाहिए।

2-ज्यादा से ज्यादा सब्जियां और फल खाएं

3-डाइटरी कोलेस्ट्रॉल का सेवन सीमित करें और फुल क्रीम मिल्क के साथ चीज का सेवन बंद कर दें।

4-हेल्दी फैट्स, नट्स, जैतून का तेल और एवाकाडो खाएं।

5-ट्रांस फैट और सैच्युरेटेड फैट के सेवन से बचें

6-नमक के सेवन को सीमित करें

7-शराब के सेवन को सीमित करें

8-धूम्रपान न करें

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ये खाएं

1-आपको सफेद दूध की चाय के बजाए ग्रीन टी पीने की जरूरत है।

2-आप ब्लूबैरी, ब्लैकबेरी, रास्पबेरी या फिर ग्रेप सीड एक्स्ट्रैक्ट का भी सेवन कर सकते हैं।

3-आपको ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों से संपन्न फूड्स का सेवन करने की जरूरत है।

अनार खाने के अन्य फायदे

1-अनाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से मुक्त कणों को बाहर निकालने के साथ-साथ स्किन को हाईड्रेट रखने का काम करते हैं।

2-डेली विटामिन सी की जरूरत को पूरा करने में मदद करता है अनार।

3-सूजन और जलन को कम करने का काम करता है अनार।

4-हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है अनार।

5-फाइबर के साथ-साथ अनार पोटेशियम का भी अच्छा सोर्स है, जो आपको दिल को हेल्दी बनाने का काम करता है।

6-किडनी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनार खा सकते हैं।

3 अनार काफी

अंजलि का कहना है कि दिन में तीन अनार तक खाने से आपको अपने दिल को हेल्दीबनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा लाइफस्टाइल में दूसरे बदलाव आपके जीवन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं और आप लंबी उम्र जी सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source