Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Heart के लिए भूलकर भी न लगाएं इन 5 फूड्स को हाथ! कार्डियोलॉजिस्ट से जानें नुकसान पहुंचाने वाले आहार

Worst food for Heart : अमेरिका के NYU Langone में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हार्मोनी रेनॉल्ड्स का कहना है कि आपको अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए कुछ फूड्स से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए।

Healthy Heart के लिए भूलकर भी न लगाएं इन 5 फूड्स को हाथ! कार्डियोलॉजिस्ट से जानें नुकसान पहुंचाने वाले आहार
Healthy Heart के लिए भूलकर भी न लगाएं इन 5 फूड्स को हाथ! कार्डियोलॉजिस्ट से जानें नुकसान पहुंचाने वाले आहार

Written by Jitendra Gupta |Published : November 24, 2022 12:01 PM IST

Worst food for Heart : दुनिया में कोई एक ऐसा व्यक्ति नहीं, जो हमेशा एक परफेक्ट डाइट को फॉलो करे। आपकी डाइट ही आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बनाती है, जिसमें से एक है दिल से जुड़ी बीमारियां। अक्सर ये कहा जाता है कि आपको अगर हार्ट अटैक या फिर दूसरी बीमारियों से दूर रहना है तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। अमेरिका के NYU Langone में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हार्मोनी रेनॉल्ड्स का कहना है कि आपको अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए कुछ फूड्स से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं रेनॉल्ड्स ऐसे कौन से फूड्स को न खाने की सलाह देती हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

दिल को हेल्दी रखने के लिए न खाएं ये चीजें

1-नारियल तेल

रेनॉल्ड्स का कहना है कि वेजिटेबल ऑयल या फिर यूं कहें कि नारियल तेल का अधिक सेवन आपको ह्रदय रोग का शिकार बनाता है और आपको दिल के रोगों से होने वाली मौत के प्रति संवेदनशील बनाता है। दरअसल इन सभी तेलों में सैच्यूरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने का काम करती है।

2-आलू के चिप्स

रेनॉल्ड्स का कहना है कि अगर आपको दिन में खाना खाने के बाद भूख लगती है तो गलती से भी आलू के चिप्स का सेवन न करें। आपको जरूरत है न तो आप इन चिप्स का सेवन करें और न ही इन्हें घर पर रखें। आलू के चिप्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं, जो ह्रदय रोग का कारण बनता है। आप इसके बजाए पॉप कार्न का सेवन करते हैं या फिर ताजे फलों को खा सकते हैं।

Also Read

More News

3-प्रोसेस्ड मीट

रेनॉल्ड्स का कहना है कि कई अध्ययन में ये साफ हो चुका है कि प्रोसेस्ड मीट आपको कैंसर और दिल से जुड़ी जैसे गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है। इसलिए आपको जितना हो सके उतना प्रोसेस्ड मीट से दूर रहना चाहिए। अगर आपको खाना ही है तो आप इसकी मात्रा को सीमित कर सकते हैं क्योंकि ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।

4-पैकेज्ड कूकी

रेनॉल्ड्स का कहना है कि दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको जिस चीज से दूर रहना है वो है प्रोसेस्ड डेजर्ट जैसे पैकेट में बंद कूकीज और डोनट्स। दरअसल इन चीजों में शुगर और अनहेल्दी फैटकी मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो न सिर्फ हार्ट डिजीज बल्कि डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ाने का काम करती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-क्या खाएं

रेनॉल्ड्स का कहना है कि आप फल, दही, डार्क चॉकलेट और नट्स का सेवन कर सकते हैं, जो आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। बस आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें, जिससे खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

About the Author

... Read More