Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ways to Eat Dal in Uric Acid : शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की स्थिति को हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है, यह परेशानी तब होती है जब शरीर बहुत अधिक यूरिक एसिड बनाता है या शरीर से पर्याप्त मात्रा में यूरिक एसिड को बाहर निकालने में असमर्थ होता है। ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का काफी अधिक सेवन करना है। इसलिए हाई यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कुछ दालें भी शामिल हैंं। हालांकि, अगर आप दाल को सही ढंग से खाते हैं, तो इससे काफी हद तक यूरिक एसिड को बढ़ने से रोका जा सकता है। इस लेख में हम आपको यूरिक एसिड में दाल का सेवन किस तरह करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में किस तरह खाएं दाल?
अगर आप हाई यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में दाल को पकाने से पहले इसे कुछ समय पर भिगोकर रखें। ऐसा करने से दाल में प्यूरीन का स्तर कम हो सकता है। इसे पकाने के लिए आप 1 कटोरी दाल लें, इसे 2 से 3 बार अच्छे से धोएं और करीब 4 से 5 घंटे तक पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इस दाल को पकाएं। इस तरह से पकी हुई दाल का सेवन करने से शरीर में हाई यूरिक एसिड का स्तर काफी हद तक कम किया जा ( How to make lentils so that uric acid does not increase ) सकता है।
आज के समय में अधिकतर लोग दाल को कुकर में पकाना पसंद करते हैं, क्योंकि ऐसा करने से दाल जल्दी पक जाता है। लेकिन अगर आपको यूरिक एसिड की परेशानी है, तो इस स्थिति में दाल को कुकर के बजाय खुले हुए बर्तन में पकाएं। इससे आप दाल पकने के दौरान ऊपर आ रहे झाग को आसानी से निकाल सकते हैं। ऐसा करने से दाल में प्यूरीन की मात्रा कम होती ( How to remove Uric Acid before cooking Dal ) है और आप इसे बहुत ही चाव से खा सकते हैं।
शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को अगर आप कम करना चाहते हैं, तो दाल में हमेशा नींबू के रस को मिक्स करके खाएं। नींबू का रस आपके शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही इससे शरीर की विषाक्तता भी कम हो सकती है।
कुछ दालों में प्यूरीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए इन दालों का सेवन करने से बचना चाहिए, जैसे-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।