अजवाइन से पेट की थुलथुली चर्बी हवा की तरह करें गायब, इन 3 तरीकों से खाने मिलेगा महीनेभर में रिजल्ट

Ajwain for Weight Loss : शरीर के बढ़ते वजन को कम करने से लेकर कई अन्य तरह की परेशानियों में अजवाइन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?

अजवाइन से पेट की थुलथुली चर्बी हवा की तरह करें गायब, इन 3 तरीकों से खाने मिलेगा महीनेभर में रिजल्ट
Can Ajwain Reduce Belly Fat

Written by Mishra Kishori |Published : January 14, 2025 6:22 PM IST

Can Ajwain Reduce Belly Fat : अजवाइन का इस्तेमाल भारतीय घरों में खाने के साथ-साथ पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने में किया जाता है। यह मुख्य रूप से एसिडिटी, अनियमित पीरियड्स, दस्त, वजन कम होने जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन का प्रयोग आप अपने बढ़ते बेली फैट को कम करने के लिए भी कर सकते हैं। जी हां, अजवाइन आपके बेली फैट को कम करने में प्रभावी होता है। क्योंकि यह पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। इस लेख में हम डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानेंगे अजवाइन किस तरह वजन कम करने में फायदेमंद है और किस तरह करें इसका इसका इस्तेमाल?

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है अजवाइन?

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इससे आप बेली फैट को कम कर सकते हैं। दरअसल, नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो शरीर की कैलोरी को तेजी से बर्न करने में प्रभावी हो सकता है।

सुबह खाली पेट जब आप अजवाइन के बीजों को चबाते हैं, जो इससे पाचन रस निकलने में मदद मिलती है, जिससे पाचन में सुधार हो सकता है। इतना ही नहीं, अजवाइन शरीर के पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद कर सकती है, जिससे फैट की स्टोरेज कम होती है।

Also Read

More News

इसके अलावा अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर की अतिरिक्त गंदगी को बाहर कर सकते हैं। साथ ही यह कैल्शियम और विटामिन K का अच्छा स्रोत है, जिससे वेट लॉस के दौरान होने वाली हड्डियों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

वजन घटाने के लिए कैसे करें अजवाइन का सेवन?

खाली पेट चबाएं अजवाइन

शरीर के वजन को घटाने के लिए आप नियमित रूप से खाली पेट अजवाइन को चबा सकते हैं। मुख्य रूप से ब्रेकफास्ट से कुछ घंटे पहले इसे गर्म पानी के साथ लें। यह पेट को अच्छे से साफ करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट भी कर सकता है।

पिएं अजवाइन का पानी

बेली फैट को कम करने के लिए अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप 1 कप पानी लें, इसमें आधा चम्मच करीब अजवाइन डाल दें। इसके बाद इस पानी को अच्छे से उबालकर थोड़ा सा काला नमक डालकर पिएं। खाने के आधे घंटे बाद इस पानी का सेवन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

अजवाइन को शहद का करें सेवन

वजन को कम करने लिए अजवाइन और शहद का मिश्रण बेस्ट हो सकता है। यह वजन को कम करने के साथ पाचन को भी दुरुस्त कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए आप 25 ग्राम शहद को 250 मिली पानी में रात भर भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे छान लें और पानी में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। इससे आपका बेली फैट कम हो सकता है।

TRENDING NOW

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।