
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : June 10, 2025 6:40 PM IST
Healthy Drinks For Summer: सुबह हो या शाम, गर्मी इतनी बढ़ गई है कि दो कदम चलते ही प्यास लगनी शुरू हो जाती है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे की जरूरत है जो शरीर में पानी की कमी तो पूरा करे ही, साथ ही एनर्जी भी बढ़ा दे और बीमारियों से भी दूर रखे। हम चाहते हैं कि आप ऊपर से नीचे तक हाइड्रेटिड रहे, इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी असरदार और स्पेशल ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके अपने शरीर में लू के लक्षण दिखने से रोक सकते हैं।
शरीर में ज्यादा गर्मी होने या लू की गर्म हवा लगने से आपके शरीर में 4 लक्षण दिख सकते हैं-
1. तेज सिरदर्द और चक्कर- जब आप ज्यादा समय के लिए धूप में रहते हैं जो शरीर में पानी की कमी से सिर घूमने लगता है और चक्कर आने लगते हैं। साथ ही तेज सिर दर्द होना भी इसी का लक्षण है।
2. शरीर में कमजोरी होना- पानी की कमी से शरीर में कमजोरी रहती है, जिसकी वजह से थकान महसूस होती है। इसलिए कहा जाता है कि गर्मी में घर से बाहर पानी लेकर निकलें।
3. उल्टी आना- लू में अक्सर ऐसा होता है कि हमारा जी मचलने लगता है और उल्टी आने लगती है। ये भी एक लू का ही लक्षण है और अगर आप ज्यादा समय तक गर्म लू वाली हवा में रहते हैं तो ये समस्या आपको भी परेशान कर सकती है।
4. पेट खराब होना- आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो घर या ऑफिस में एसी में रहते होंगे और जब घर जाते होंगे तो धूप या लू के संपर्क में आते होंगे। ऐसे में सर्दी-गर्मी के कारण आपका पेट खराब हो सकता है। इसको लू लगना भी कहते हैं।
आइए अब हम जानते हैं 3 तरह की हाइड्रेटिंग ड्रिंक बनाने का तरीका, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप लू से बच सकते हैं। पहले जानें गोंद कतीरा से ड्रिंक बनाने का तरीका। इसके लिए आपको
गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए छाछ पीना शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको दही, भुना हुआ जीरा, काला नमक और पुदीना के पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। दही को अच्छी तरह से छाने और लीजिए तैयार है शरीर में ठंडक पैदा करने वाली छांछ।
बेल हमारे पेट की गर्मी को खत्म करता है और लू के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इसे बनाना कोई मेहनत का काम नहीं है बस आप बेल लेकर उसे फोड़ लें और उसके गूदे को अलग से बाउल में निकाल लें। अब आप इसमें 2 गिलास पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब आप बेल का जूस छानकर गिलास में भर लें और जरूरत अनुसार चीनी मिलाकर पी लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।