
Also Read
दशहरा हो या दिवाली खूब खाएं मिठाईयां! बस सुबह उठकर खाली पेट पिएं ये 3 ड्रिंक और ब्लड शुगर की टेंशन को करें दूर
Diabetes Drink : दुनियाभर में डायबिटीज (Diabetes in hindi) रोगियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है फिर चाहे वो बुजुर्ग हो या जवान इस लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी का हर कोई शिकार है। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में 2030 तक डायबिटीज के रोगियों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। कई अध्ययन बताते हैं कि लोगों के बीच अभी भी जागरूकता की कमी है, जो ये बताती है अनियमित जीवनशैली, खराब खान-पान, सही तरीके से नींद न लेना और बहुत ज्यादा तेल का सेवन व मसालेदार फूड्स का सेवन आपको डायबिटीज (Diabetes Drink) का शिकार बनाता है।
ब्लड शुगर के बढ़ने की एक वजह ये भी है कि आपके शरीर में मौजूद कैलोरी की मात्रा को बर्न न कर पाना। इसी वजह से हमारे ब्लड में शुगर की मात्रा दिन ब दिन बढ़ती जाती है। जैसा कि हम जानते हैं कि त्यौहारों का मौसम आ चुका है और अब लगातार मिठाईयां खाने को मिलेंगी। लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए ये वक्त अपनी क्रेविंग को रोकने का होता है, जिसके चक्कर में उन्हें अपना मान मारकर रखना होता है।
हालांकि हाई ब्लड शुगर का सटीक कारण क्या है इसका जवाब अभी तक लोगों के पास नहीं है और न ही इस बात को कोई सबूत है कि डायबिटीज का इलाज दवाओं के साथ किया जा सकता है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि आयुर्वेद में कुछ विशिष्ट सलाह दी गई है, जिसमें डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कुछ खास रसों को खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है।
हल्दी, मेथी, जाम और एलोवेरा से बना जूस आपकी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। ये जूस ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं और इस जूस को पीने के 30 मिनट बाद तक कुछ न खाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको डायबिटीड को सही तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
ये जूस भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है। इस जूस में मौजूद तत्व आपकी शुगर की मात्राको कंट्रोल रखते हैं। अगर आप इस जूस के साथ एलोवेरा और हल्दी को भी मिला लेते हैं तो फायदा और दोगुना होता है। इस जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट की बहुत सारी मात्रा होती है और ये जूस ढेर सारे मिनरल्स का भंडार होता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
आयुर्वेद के मुताबिक, तुलसी, जाम, नीम और करी पत्ता जूस को भी महाशहद कहा जाता है। सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। जान के साथ तुलसी की पत्तियां हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप सभी चीजों को बाजार से खरीदकर घर पर आसानी से इस जूस को तैयार कर सकते है।