Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिन में इन 3 तरीकों से खाई जा सकती है काली मिर्च, स्वाद-स्वाद में कई गुना तक बढ़ जाएगी इम्यूनिटी

Kali Mirch se Immunity kaise badhaye : आपको शायद न पता हो तो बता दें कि काली मिर्च विटामिन सी से भरी होती है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अद्भुत तरीके से मदद करती है। जानिए कैसे।

दिन में इन 3 तरीकों से खाई जा सकती है काली मिर्च, स्वाद-स्वाद में कई गुना तक बढ़ जाएगी इम्यूनिटी
दिन में इन 3 तरीकों से खाई जा सकती है काली मिर्च, स्वाद-स्वाद में कई गुना तक बढ़ जाएगी इम्यूनिटी

Written by Jitendra Gupta |Published : May 27, 2021 7:18 PM IST

Kali Mirch se Immunity kaise badhaye : क्या आप खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए काली मिर्च का प्रयोग करते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आप अकेले नहीं हैं क्योंकि आमतौर पर हर भारतीय घर में काली मिर्च का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है। काली मिर्च न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है बल्कि आपको विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी देने का काम करती है। काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको विभिन्न प्रकार के संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये किसी भी घाव या सूजन के कारण होने वाली परेशानी से भी आपको राहत दिलाने का काम करती है।

आपको शायद न पता हो तो बता दें कि काली मिर्च विटामिन सी से भरी होती है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अद्भुत तरीके से मदद करती है। इतना ही नहीं काली मिर्च एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में भी काम करती है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं काली मिर्च सिर्फ खाने में ही खाई जा सकती है और दूसरे तरीके से नहीं तो हम आपको ऐसे 4 अद्भुत तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप काली मिर्च के सेवन को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 4 तरीके।

टमाटर, काली मिर्च से बना सूप

एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन से भरपूर टमाटर का सूप फ्री रेडिकल सेल्स से होने वाली क्षति को रोकने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये सूप ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर इम्यूनिटी पर पड़ने वाले दबाव को कम कर सकता है। काली मिर्च को टमाटर सूप में साथ मिलाने से सूप में गर्मी बढ़ जाती है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

Also Read

More News

इस सूप को बनाने के लिए आपः

1- 2-3 टमाटर लें

2-1 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च लें

3- 3-4 लहसुन की कलियां लें

4- 1 इंच अदरक

5- 1 इंच लंबी दालचीनी

6- 25 ग्राम प्याज

7- स्वादानुसार नमक

8- 1 चम्मच तेल।

सूप बनाने की विधि

इस सूप को बनाने के लिए आप टमाटर, अदरक, दालचीनी और पिसी हुई काली मिर्च को पानी में एक साथ उबाल लें। उबालने के बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब मिक्सी में इस मिश्रण को अच्छी तरह मैश कर लें। अब थोडा सा तेल गर्म करें, उसमें लहसुन और कटे हुए प्याज को भून लें और स्वादानुसार नमक डालें। इस मिश्रण को तैयार करने के बाद टमाटर सूप मिलाएं और इसे कुछ देर तक उबालें। उबलते वक्त इसमें थोडी सी कुटी काली मिर्च डालें और गर्मागर्म सर्व करें।

काली मिर्च की चाय

आप शायद न जानते हों लेकिन बता दें कि काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ आपके शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है। आप सुबह उठकर इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने में मदद करेगी।

चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री

काली मिर्च की चाय बनाने के लिए आपको पिसी हुई काली मिर्च, नींबू का रस और कटा हुआ अदरक चाहिए होगा।

चाय बनाने की विधि

1-सबसे पहले आप दो कप पानी उबाल लें और उसमें 4-5 काली मिर्च, 1 नींबू का रस और ताजा कटा हुआ अदरक डालें।

2-इसे पांच मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें।

3- अब आप चाय को छान कर गरमागर्म चुस्कियां भरते हुए ये पी सकते हैं।

काली मिर्च का काढा

मानसून के दिनों में काली मिर्च से बना काढ़ा पीना आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। यह न केवल आपको सुखदायक अहसास कराएगा बल्कि इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमण से लड़ने में भी मदद करेगा।

काढ़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

काढ़ा बनाने के लिए आपको 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 4-5 लौंग, 5-6 काली मिर्च, 5-6 ताजी तुलसी के पत्ते, 1/2 चम्मच शहद और 2 इंच दालचीनी की छड़ी चाहिए होगी।

काढ़ा बनाने की विधि

1-सबसे पहले एक कप पानी उबाल लें और उसमें पिसी हुई अदरक, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी डालें।

2-पानी में उबाल आने के बाद इसमें तुलसी के पत्तों के साथ कुटी हुई सामग्री डालें।

3- अब इसे 10 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें और उबलने के बाद इसे छान लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4- आप इसके स्वाद को बेहतर बनाने के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं।

About the Author

... Read More