Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Konse Food Combination Healthy Hote Hai: खाने को तो हम कुछ भी एक साथ मिलाकर खा लेते हैं, लेकिन कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो एक साथ मिलकर जहर बन जाते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो अमृत समान बन जाते हैं। कहना का अर्थ यह है कि अगर आप शरीर को सिर्फ खाना नहीं बल्कि अधिक मात्रा में पोषण देना चाहते हैं तो कुछ फूड कॉम्बिनेशन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दरअसल होता यह है कि हम जो खाना खाते हैं, वह अलग-अलग पोषक तत्वों का सोर्स होता है। जैसे प्रोटीन के लिए हम दाल खाते हैं तो कार्बोहाइड्रेट के लिए चावल। इसी तरह साथ में सलाद की मदद से विटामिन और मिनरल्स की कमी पूरी करते हैं। लेकिन कैसा हो अगर हम आपको 3 सही फूड पेयरिंग के बारे में बताएं जो डॉक्टर से अप्रूव हैं और एक साथ खाने पर न्यूट्रिशन को दोगुना कर देंगे। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने से जानते हैं, जिससे जुड़ी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
डॉक्टर साने ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को 3 बेस्ट कॉम्बिनेशन वाले फूड्स के बारे में बताया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'क्या आप जानते हो कि सही फूड पेयरिंग से एक ही मील का फायदा दो गुना हो सकता है? यह सिर्फ खाना नहीं, स्मार्ट न्यूट्रिशन साइंस और आयुर्वेदा को योग है।' आइए अब हम आपको उन 3 फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताते हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने की डॉक्टर सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टर ने सबसे पहले गाजर और नींबू को एक साथ खाने के फायदे बताए हैं। उन्होंने बताया कि गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है और जब इसमें नींबू का विटामिन सी मिलता है तो इसकी अब्सॉर्प्शन को दो गुना बढ़ा देता है। इन्हें खाने से आंखें तेज होती हैं, स्किन पर ग्लो आता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसलिए आप इन्हें सलाद के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आप प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट का इनटेककरना चाहते हैं तो अपनी डाइट में स्प्राउट्स के साथ मूंगफली शामिल करें। स्प्राउट्स में प्रोटीन के साथ एंजाइम्स होते हैं। साथ ही पीनट में हेल्दी फैट पाया जाता है। इन दोनों को साथ खाने से डाइजेशन स्मूथ हो जाता है, लंबे समय तक आप एनर्जेटिक फील करते हैं और बीच-बीच में भूख लगने की आदत कम होती है।
View this post on Instagram
सर्दियों में आपने घर पर भी पालक के साथ चना दाल बनाई जाती होगी। यह खाने में जितनी अच्छी होती है उतनी ही हेल्थ के लिए भी होती है। इन दोनों को साथ में खाना इसलिए जरूरी है क्योंकि पालक का आयरन अकेले अब्सॉर्ब नहीं हो पाता है। ऐसे में दाल का प्रोटीन इसे बॉडी फ्रेंडली बनाता है। इससे हीमोग्लोबिन स्ट्रांग होता है, ऑक्सीजन फ्लो बेहतर होता है और दिल भी हेल्दी रहता है।
डॉक्टर के बताए इन फूड कॉम्बिनेशन को आप 1-2 हफ्ते तक अपनी डाइट में शामिल करके देखें। खुद आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
सुबह उठकर सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट करने के लिए गुनगुना पानी (नींबू और शहद के साथ) पिएं, फिर पेट को हल्का और एनर्जेटिक रखने के लिए भीगे हुए बादाम, अखरोट, केला या पपीता जैसे फल, या अंकुरित अनाज खाएं।
टमाटर और खीरे को कभी भी एक साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इन दोनों सब्जियों के पकने की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।
आपको दूध के साथ खट्टे फल, दही के साथ मछली/नींबू, और गर्म व ठंडी चीजें जैसे गर्म चाय के बाद ठंडा पानी आदि नहीं खाने-पीने चाहिए।
गोलियों के रूप में बहुत अधिक पोषक तत्व लेना हानिकारक हो सकता है।