
Also Read
Healthy diet for women: स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सही डाइट का होना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स व डॉक्टर मानते हैं कि सही डाइट वही है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फल व सब्जियां हों। स्वस्थ रहने के लिए अक्सर मौसमी फल व सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। आगे सर्दी आने वाली है, जिसमें कई अलग-अलग सब्जियां भी उगाई जाएंगी और उनसे मिलने वाले फायदे भी अलग होंगे। आज हम आपको सर्दियों में उगाई जाने वाली ऐसी ही एक खास सब्जी की बारे में बताने वाले हैं, जो सिर्फ स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में ही मदद नहीं करती है बल्कि कई समस्याओं का इलाज भी करती हैं। इस लेख में हम गाजर खाने से महिलाओं को मिलने वाले फायदों के बारे में बात करेंगे। चलिए जानते हैं गाजर का सेवन करना महिलाओं को कौन सी 3 बीमारियों से बचाता है और साथ में यह भी जानते हैं कि गाजर को कच्ची या पकाकर कैसे खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। (Health benefits of carrot)
महिलाओं में एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसी हार्मोन्स में संतुलन संबंधी समस्याएं अक्सर देखी जाती है, जो अन्य कई स्त्री रोगों को भी जन्म देता है। गाजर जैसी जड़ वाली सब्जियां खाने से एस्ट्रोजन डोमिनेंस जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं और साथ ही अन्य हार्मोन्स का स्तर भी सही बना रहता है।
पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को काफी दर्द व क्रैंपिंग का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके लिए गाजर का सेवन करना काफी फायदेमंद रह सकता है। पीरियड्स के दिनों में सलाद के रूप में कच्ची गाजर या फिर उसे उबालकर खाया जा सकता है। मासिक धर्म में महिलाएं गाजर का जूस भी पी सकती हैं।
स्किन के लिए गाजर एक बेहद कमाल की दवा है। गाजर में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को निखार देते हैं और कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं।
गाजर एक ऐसी सब्जी है, जिसे सिर्फ एक तरीके से नहीं बल्कि कई-कई अलग तरीके से खाया जा सकता है। काफी लोगों को कच्ची गाजर सलाद के रूप में खाना पसंद होता है, जबकि कुछ लोग उबालकर खाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के मन में यही सवाल होता है कि गाजर को किस प्रकार खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। 2008 में एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री (Agricultural and Food Chemistry) के जर्नल में छपी एक खबर के अनुसार, कच्ची गाजर की तुलना में उसे उबालकर या स्टीम करके खाने से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और पाचन भी सही रहता है।