... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 22, 2023 3:19 PM IST
खाना खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर! नाश्ते,लंच-डिनर से 30 मिनट पहले ये ड्राई फ्रूट करेगा कमाल
Almond In Diabetes : डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपका ब्लड शुगर बहुत हद तक बढ़ जाता है और इसकी वजह से कई दूसरी स्वास्थ्य स्थितियां पैदा हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज को आप अपने ही रोकने का काम कर सकते हैं? डायबिटीज आपके खान-पान से जुड़ी बीमारी है और अगर आप मोटापे का शिकार हैं या फिर आपका वजन बढ़ा हुआ है और डायबिटीज होने की संभावना है तो एक तरीका है इसे रोकने का। भारतीय लोगों पर हुई एक स्टडी में ये सामने आया है कि खाना खाने से पहले बादाम खाने पर आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
तीन दिनों तक हुई इस स्टडी को यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रशिन में प्रकाशित किया गया है। बता दें कि जर्नल क्लीनिकल न्यूट्रिशन ईएसपीईएन ने तीन महीने तक इस स्टडी को कैरी किया था। शोधकर्ताओं ने पाया कि तीन महीने तक बादाम का सेवनडायबिटीज को रोक सकता है, ग्लूकोज इंनटॉलरेंस की स्थिति को कंट्रोल कर सकता है और ब्लड शुगर को नार्मल बनाए रख सकता है।
स्टडी में 60 लोगों ने 20 ग्राम तक बादाम का सेवन किया, जो कि करीब मुट्ठीभर था। ये मात्रा स्टडी के दौरान नाश्ते, लंच और रात के खाने से 30 मिनट पहले खाई गई थी। शोधकर्ताओं ने पाया कि ऐसा करने से डायबिटीज को बढ़ने से रोकने में मदद मिली और ग्लूकोज पर बेहतर तरीके से नियंत्रण में मदद मिली।
बादाम में फाइबर, मोनोअनसैच्यूरेटेड फैट, जिंक और मैग्नीशियम होता है, जो साथ मिलकर न सिर्फ ग्लाइसिमिक को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद करती है और भूख को भी शांत रखने का काम करती है। नेशनल डायबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन के न्यूट्रिशन रिसर्च ग्रुप की हेड और स्टडी की सेह लेखक सीमा गुलाटी का कहना है कि डायबिटीज को बढ़ने से रोकने के लिए ये रणनीति काम आ सकती है। खाना खाने से 30 मिनट पहले ये काम खाना खाने के बाद आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकता है।
सुबह के नाश्ते, दोपहर और रात के खाने से 30 मिनट पहले करीब तीन महीने तक 20 ग्राम बादाम का सेवन शरीर के वजन को कम करने, बॉडी मास इंडेक्स को बेहतर बनाने, कमर पर चढ़ी चर्बी को कम करने, कंधों और कूल्हे पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदद करती है।
ठीक इसी तरह बादाम खाने से फास्टिंग ग्लूकोज लेवल में भी गिरावट दर्ज की गई और इंसुलिन लेवल बढ़ने से रोकता है, हीमोग्लोबिन ए1सी, प्रोइंसुलिन, टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन को भी कम करने में मदद करता है। हालांकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है।