सुबह-सुबह खाली पेट 4 खजूर खाकर दूर कर सकते हैं 15 बीमारियां, मगर खाने का तरीका ये होना चाहिए

अधिकतर लोग गर्मियों के दौरान खजूर का सेवन नहीं करते हैं और कई सारे स्वास्थ्य लाभों से वंचित रह जाते हैं। आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट, डॉ दीक्षा भावसार से जानते हैं खजूर खाने के फायदे और खजूर खाने का तरीका क्या है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : October 4, 2022 6:01 AM IST

खजूर (Dates) को लेकर सबसे बड़ा झूठ इसकी तासीर है। बहुत से लोगों का मानना है कि खजूर गर्म प्रकृति का होता है और इसे गर्मियों में नहीं खाते हैं। लेकिन ऐसा सच नहीं है, क्योंकि खजूर की प्रकृति काफी कूलिंग और काफी सूथिंग होती है। आयुर्वेद के मुताबिक, खजूर का स्वाद मीठा होता है, लेकिन यह पाचन में थोड़ा हैवी होता है। हालांकि, पाचन के बाद भी इसका प्रभाव मधुर ही होता है। इसकी ठंडी प्रकृति होती है और यह बढ़े हुए वात और पित्त दोष को बैलेंस करने में मदद करता है। यह शरीर को मजबूती देने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे (Benefits of Eating Dates Empty Stomach in Morning ) क्या हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।

पुरुषों और महिलाओं को खजूर खाने से क्या फायदा होता है?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार के मुताबिक, सुबह खाली पेट खजूर खाने से लगभग 15 बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है, आइये जानते हैं:

1. कब्ज को रोकता है।

2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।

3. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

4. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

5. रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

6. पुरुष और महिला दोनों के लिए यौन शक्ति को बढ़ाता है।

8. मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

9. थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।

10. एनीमिया के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

11. कमजोर शरीर वालों को वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

12. बवासीर (बवासीर) को रोकें।

13. सूजन को रोकता है।

14. गर्भावस्था में लाभ मिलता है।

15. त्वचा और बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

खजूर को कब और कैसे खाना चाहिए?

खजूर खाने का सही समय क्या है?

खजूर खाने का सही समय की बात करें तो सुबह-सुबह खाली पेट खजूर खाने से काफी लाभ मिल सकते हैं। दोपहर के स्नैक के रूप में भी इसे खाया जा सकता है और रात में सोते समय घी के साथ इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। अब सवाल ये आता है कि 1 दिन में कितने खजूर खाने चाहिए तो जवाब है कि, शुरुआत में रोजाना केवल 2 खजूर खाना ही काफी होगा। बाद में 4 खजूर तक खा सकते हैं। इससे ज्यादा मात्रा न बढ़ाएं नहीं तो साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

खजूर को कैसे खाएं?

अक्सर लोगों को ये पता नहीं होता कि खजूर को कैसे खाएं ताकि उसका पूरा लाभ मिले। एक्सपर्ट के मुताबिक, खजूर को भिगोकर खाने से उनमें मौजूद टैनिन और फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिसके कारण हम खजूर से मिलने वाले पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर पाते हैं। भिगोने से वह पचाने में आसान हो जाते हैं। तो अगर आप खजूर का स्वाद और पोषण दोनों लेना चाहते हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) के लिए भिगो दें।

बच्चों के लिए खजूर खाने के फायदे

बच्चों के लिए खजूर खाना कितना फायदेमंद होता है इसके बारे में भी एक्सपर्ट ने जानकारी दी है, खजूर खाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिन बच्चों के शरीर का वजन कम है, हीमोग्लोबिन (आयरन) और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो उन्हें प्रतिदिन एक मीठा खजूर का देना बहुत उपयोगी होता है। इसे 2-3 महीने तक देना फायदेमंद होता है।

हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं बल्कि बेहद ठंडा होता है और सभी पित्त विकारों के लिए सबसे अच्छा काम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source