बिना मावा-बिना घी के सिर्फ 10 मिनट में इन 3 चीजों से बनाएं लड्डू, हार्ट हेल्थ से लेकर कोलेस्ट्ऱल लेवल को कंट्रोल करने में करते हैं मदद

10 min ladoo recipe in hindi : हम आपको सिर्फ 10 मिनट में बिना मावा और बिना घी के इन 3 चीजों से लड्डू बनाने के एक तरीके के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि स्वादिष्ट भी होगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 27, 2021 8:42 PM IST

10 min ladoo recipe in hindi : ड्राई फ्रूट से बने लड्डू फिर चाहे वह मीठे ही क्यों न हों किसके दिल को नहीं भाते हैं। क्या आपको लड्डू खाना पसंद नहीं? लड्डू का पहला स्वाद मुंह में जाते ही आपका दिल करता होगा 'आह, मजा आ गया'। लड्डू खाकर दिल को एक तृप्ति का अहसास होता है। लेकिन खुद लड्डू बनाना किसी चुनौती से कम नहीं। जी हां, लड्डू बनाते वक्त उसमें सही मात्रा में सामग्री मिलाना, उसका आकार और मीठा ये सब एक कलाकार ही कर सकता है। शायद इसलिए ही आप खुद न बनाकर अपने दादा-दादी द्वारा बनाए गए लड्डुओं का मजा लेते होंगे। किसी भी चीज में महारत समय के साथ आती है और हमारी दादी और नानी ने निश्चित रूप से इसमें महारत हासिल की है। अगर आप भी खाली टाइम में लड्डू बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो हम आपको सिर्फ 10 मिनट में बिना मावा और बिना घी के इन 3 चीजों से लड्डू बनाने के एक तरीके के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि स्वादिष्ट भी होगा। आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर लड्डू।

सिर्फ 10 मिनट में लड्डू बनाने के लिए आपको बस जरूरत होगी चावल के आटे, नारियल पाउडर और पिसी हुई चीनी की।

नारियल लड्डू

यइस लड्डू को बनाने के लिए आपको लेना है सबसे पहले चावल का आटा, जो बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसका उपयोग कई साउथ इंडियन फूड्स को बनाने में किया जाता है। ये ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए उन लोगों का फेवरेट होता है, जो ग्लूटेन इनटॉलरेंस का शिकार होते हैं। इतना ही नहीं इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर भी होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को ठीक रखता है। चावल के आटा अपने हाई फाइबर गुण के कारण हृदय स्वास्थ्य, मल त्याग और कोलेस्ट्रॉल लेवल को दुरुस्त रखने में आपकी मदद कर सकता है। कैल्शियम और जिंक से भरपूर चावल का आटा प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

आइए आपको बताते हैं चावल के आटे से लड्डू बनाने का तरीका, जिसमें बिना घी या बिना मावा का प्रयोग आपके लिए इसे बनाना और भी सरल कर देता है। आप घर पर मात्र 10 मिनट में स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू तैयार कर सकते हैं।

लड्डू बनाने का तरीका

1- सबसे पहले एक पैन लें और उसमें 1 कप चावल का आटा डालें।

2-धीमी आंच पर चावल के आटे को भून लें और तब तक भूनें, जब तक चावल का आटा भूरा न हो जाए।

3-जब आट में से महक आने लगे तो इसमें पांच बड़े चम्मच नारियल का पाउडर मिलाएं।

4-अब दोनों सामग्री को धीमी आंच पर चलाते रहें।

5- जब मिश्रण थोड़ा मोटा हो जाए तो इसमें तीन चौथाई कप मलाई डालें।

6- सामग्री के अच्छे से मिल जाने पर इसमें आधा कप पिसी हुई चीनी डालें और धीमी आंच पर मिलाएं।

7- आप इसमें और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आधा चम्मच इलाइची पाउडर मिला लें।

8-इस मिश्रण को धीमी आंच पर तीन-चार मिनट के लिए और पकाएं फिर गैस बंद कर दें।

9-इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढक्कन से ढक कर रख दें।

सबसे आखिर में आपको बस लड्डू बनाने के लिए अपनी मुट्ठी का इस्तेमाल करना है और आपको लगे कि इसमें ड्राई फ्रूट की कमी है तो आप उनका भी प्रयोग कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source