जैतून का तेल ही नहीं फल भी सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 बातें

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 16, 2018 11:51 AM IST

जैतून के तेल का इस्तेमाल अक्सर लोग अपने खाने को बनाने की लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जैतून का फल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जैतून के फल में एंटी-इंफलामेट्री गुण होते हैं जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाने का काम करते हैं। जैतून के तेल में पाये जाने वाले पोषक तत्वों से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। जैतून का फल दो तरह का होता है एक हरे रंग का होता है तो दूसरा काले रंग का होता है। जैतून के तेल का उपयोग आप ठंड के मौसम में बालों में लगाने के लिए भी कर सकते हैं। जैतून के फल को ठंड के मौसम में खाने से बीमार होने की संभावना भी कम होती है। आइए जानते हैं जैतून के फल से होने वाले फायदों के बारे में.........

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल की अधिकता की वजह से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्टॉल को कंट्रोल करने के लिए जैतून के तेल और फल का उपयोग फायदेमंद होता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

जैतून में शामिल आयरन और कॉपर रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में बहुत आवश्यक है। इसे खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी पूरी हो जाती है और शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित

ब्लड प्रेशर की समस्या वर्तमान जीवनशैली में आम हो गयी है। जैतून के फल और तेल का उपयोग करके हम इसे नियंत्रित रख सकते हैं। जैतून के तेल से खाना बनाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

एनीमिया से बचाव

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, उन्हें जैतून खाने चाहिए। एक कप ऑलिव में भरपूर आयरन होता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

ये भी पढ़ेंः बहुत फायदेमंद है जैतून का तेल, मालिश के हैं ये फायदे।

अल्जाइमर से राहत

मानसिक तनाव दूर करने में भी जैतून का फल बहुत लाभकारी है। इसके तेल या फल का रोजाना सेवन करने से अल्जाइमर जैसी बीमारी से भी बहुत राहत मिलती है।

वजन कम करने में सहायक 

जैतून शरीर में अतिरिक्त चर्बी घटाने में भी मददगार है। मोटापे से मुक्ति पाने के लिए ऑलिव का सेवन करें, यह शरीर में फैट जमने नहीं देते।

आंखों के लिए 

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ऑलिव आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

हड्डियां मजबूत

शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने में भी जैतून मददगार है। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

सूजन कम

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर जैतून का फल शरीर में सूजन कम करने मेें भी मददगार है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन आदि से राहत मिलती है।

एलर्जी से बचाव

आहार में जैतून का फल शामिल करने से मौसमी एलर्जी से बचाव होता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।

ये भी पढ़ेंः रोजाना एक्सरसाइज में डायबिटीज के मरीज को ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें।

ये भी पढ़ेंः सुबह उठने के 20 मिनट तक कुछ नहीं खाते हैं तो होते हैं ये 4 नुकसान।

ये भी पढ़ेंः हार्ट की एंजियोप्लास्टी में लगने वाले स्टंट के बारे 5 खास बातें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source