... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : May 30, 2023 7:31 AM IST
मांस-हरी सब्जी से ज्यादा ताकतवर हैं सिर्फ ये 1 मसाला! जानें आपकी रसोई में छिपा दुनिया का सबसे शक्तिशाली मसाला
शरीर को हेल्दी रखने के लिए आपको हरी सब्जियों के साथ-साथ मीट, अंडे और कुछ प्रकार के सुपरफूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप खुद को हेल्दी रखने के लिए इन सब चीजों का यूज करते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले ऐसे हैं, जिनमें हरी सब्जियों और मांस व मछली से भी ज्यादा गुण होते हैं? जी हां, आपकी रसोई में रखा एक ऐसा मसाला भी है, जो कई सुपरफूड्स की तुलना में कई गुना तक ताकतवर और हेल्दी है। ये मसाला और कोई नहीं बल्कि गरम मसाला है, जो कि खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए बरसों से प्रयोग में शामिल रहा है। चुटकी भर गरम मसाला खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है साथ ही आपको कई फायदे भी देता है। आइए जानते है गरम मसाला क्यों कुछ हरी सब्जियों के साथ-साथ मांस और मछली से ज्यादा ताकतवर है।
न्यूट्रिशिनिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट जूही कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में गरम मसाला के कुछ अद्भुत फायदों के बारे में बताया है। गरम मसाला, आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो आपके हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ खून की कमी को दूर करता है। इसमें आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको हेल्दी रखते हैं। इतना ही नहीं ये डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और वेट लूज के साथ-साथ गठिया में भी आराम पहुंचाता है।
गरम मसाला में मौजूद ये गुण उसमें मौजूद अलग-अलग चीजों से आते हैं, जिसमें शामिल हैंः
1-इलायची
2-धनिया
3-काली मिर्च
4-जीरा
घर पर गरम मसाला बनाने के लिए आपको 100 ग्राम जीरा, 75 ग्राम काली मिर्च, 30 ग्राम धनिया पाउडर, 10 ग्राम इलायची, 10 ग्राम लौंग, 10 ग्राम दालचीनी, 5 ग्राम पिपली और 5 ग्राम जायफल लेना है। सभी चीजों को भून लें और फिर इन्हें ग्राइंड कर महीन पीस लें। बस आपका गरम मसाला तैयार है।
हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जरूरतहोती है और मांस, मछली, सब्जियों और अंडे इन जरूरत को पूरा करते हैं। हालांकि आप अपने खाने में गरम मसाला डालकर अपने शरीर को ये फायदे खुद-ब-खुद दे सकते हैं। ये न सिर्फ आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं बल्कि आपको फायदे भी पहुंचाते हैं।