... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 13, 2018 9:38 PM IST
Image credits by: डायबिटीज और सेक्सुअल हेल्थ। ©Shutterstock
डायबिटीज के कारण इंसान को कई तरह की परेशानी होती है। कुछ लोगों में सेक्स से संबंधित समस्या ज्यादा होती है। इसका मुख्य कारण होता है शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा का बहुत ज्यादा बढ़ना। डायबिटीज में जहां इंसान मोटापा का शिकार होता है वहीं ब्लड सेल्स भी नष्ट होती है। कुछ लोगों में सेक्स की समस्या बहुत गहरी होती है। महिलाओं और पुरुषों में यह समस्या समान रूप से होती है। अगर इसके लिए समय से सतर्कता न बरती जाय तो सेक्स लाइफ बर्बाद भी हो सकती है। हम यहां कुछ ऐसे तरीके बता रहें हैं जो आपको डायबिटीज होने के बावजूद सेक्स लाइफ को बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।
ब्लड शुगर: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करके नसों और रक्त कोशिकाओं की जटिलताओं को कम करने में मदद मिलती है। अगर इसे कंट्रोल ना किया जाए को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के खतरा बढ़ सकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल ना किया जाए तो ब्लड प्रेशर, इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या होती हैं। अगर ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल ना कर पा रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
एक्सरसाइज व डायट: लाइफस्टाइल में बदलाव करके,अत्यधिक वजन को कम करने और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर यौन जीवन में सुधार किया जा सकता है। शारीरिक रुप से एक्टिव रहने से डायबिटीज से रोकथाम की जा सकती है।
ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।
धूम्रपान व एल्कोहल छोड़ दें: अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इसका सेवन करना छोड़ दें क्योंकि इससे यौन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। धूम्रपान छोड़ देने से यौन संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। डायबिटीज के कारण हार्ट अटैक, किडनी डिजीज जैसी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। धूम्रपान करने से रक्त कोशिकाएं सकरी हो जाती हैं जिसकी वजह से यह ब्लॉक होने लगती हैं। इसका परिणाम यौन संबंधित समस्याएं होती हैं।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज रोगियों में त्वचा का संक्रमण या घाव का रहता है खतरा, बरतें ये सावधानियां।
डॉक्टर के संपर्क में हमेशा रहें: हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी की मदद से यौन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके लिए डॉक्टर से बात करें ताकि डायबिटीज कंट्रोल हो सके और यौन जीवन में सुधार हो सके।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.