Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीजों को इन 5 खाद्य पदार्थों को खाने से करना चाहिए परहेज, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

कुछ लोगों में यह भी भ्रम रहता है कि जो खाद्य पदार्थ मीठे हैं सिर्फ उन्हीं से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को इन 5 खाद्य पदार्थों को खाने से करना चाहिए परहेज, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल ठीक रखने के लिए क्या न खाएं ? ©Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : November 14, 2018 12:02 PM IST

डायबिटीज या मधुमेह की परेशानी होने पर कई तरह की सावधानियां रखना होता है। लेकिन खान-पान को लेकर कई तरह के भ्रम लोगों के मन में रहते हैं। कुछ लोगों को पता ही नहीं रहता है कि कौन से खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। कुछ लोगों में यह भी भ्रम रहता है कि जो खाद्य पदार्थ मीठे हैं सिर्फ उन्हीं से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज की बीमारी में अगर बेहतर खान-पान रखा जाय तो काफी हद तक परेशानियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं डेली डायट में उपयोग होने वाले वो खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकते हैं।

कॉफी

दिनभर में कॉफी का अधिक सेवन आपके शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसमें एडेड स्वीटनर्स, क्रीम, फ्लेवर्स होते हैं जो अतिरिक्त शुगर का स्तर बढ़ा देते हैं।

Also Read

More News

ये भी पढ़ेंः वर्ल्ड डायबिटीज़ डे 2018: टाइप 2 डायबिटीज से रहना है दूर तो डायट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड।

प्रोसेस्ड ओटमील

ओटमील प्रोसैस्ड होती है साथ ही इनकी फ्लेवर्ड वैरायटी में अतिरिक्त शुगर हो सकती है। हमारा शरीर इन्हें आसानी से तोड़ लेता जिससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

ब्राउन राइस

ब्राउन राइस सफेद चावल का एक स्वस्थ विकल्प है जिसे सभी लोग बेहतर मानते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पचाने में आसान होता है। हालांकि इनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है।

ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।

ब्रेड

व्हीट ब्रेड को अक्सर लोग होल ग्रेन ब्रेड समझते हैं और इनका सेवन स्वस्थ मानते हैं। हालांकि इनका सेवन करने से पहले आपको लेबल चेक कर लेना चाहिए और केवल होल ग्रेन ब्रेड को ही चुनना चाहिए क्योंकि व्हीट ब्रेड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पाद जैसे दही, मक्खन चीज़, दूध आदि कैल्शियम और विटामिन डी की आपूर्ति के लिये बेहतर विकल्प हैं। लेकिन डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन इंसुलिन रेसिसटेंस का कारण बन सकता है जिससे शुगर का स्तर प्रभावित होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।

About the Author

... Read More