डायबिटीज के मरीजों को चुकन्दर खानें का ये तरीका जरूर पता होना चाहिए

डायबिटीज़ में जो आप खा रहे हैं, उस पर ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। जहां कुछ चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए, वहीं कुछ ऐसी भी चीज़ें हैं जिन्हें अपने खानपान में शामिल करने से डायबिटीज़ कंट्रोल में रहती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 22, 2019 6:18 PM IST

डायबिटीज़ में जो आप खा रहे हैं, उस पर ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। जहां कुछ चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए, वहीं कुछ ऐसी भी चीज़ें हैं जिन्हें अपने खानपान में शामिल करने से डायबिटीज़ कंट्रोल में रहती है। ऐसी ही एक सब्ज़ी है चुकन्दर।

इस सब्ज़ी में नैचुरल शुगर काफी ज़्यादा होती है इसलिए कई लोगों को लगता है कि चुकन्दर से दूर रहना चाहिए, अगर उन्हें डायबिटीज़ है। लेकिन ये सही नहीं है। आइये जानें क्यों।

नैचुरल शुगर के अलावा चुकन्दर में काफी कुछ होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर, पौटेशियम और फोलेट भी होता है जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा होता है।

चुकन्दर का ग्लाइसेमिक स्कोर 64 होता है जो कि बहुत कम तो नहीं है लेकिन इसके नैचुरल शुगर खाए जाने पर बहुत जल्दी ग्लूकोज़ में नहीं बदलते।

नाइट्रिक ऑक्साइड सोसायटी में प्रकाशित एक अध्ययन ने इस बात पर ज़ोर डाला कि चुकन्दर में काफी नाइट्रेट होता है। दो सप्ताह तक इसे डायबिटीज़ का मरीज़ नियमित रूप से खाए तो उसका कॉग्नीटिव फंक्शन बेहतर होता है।

चुकन्दर के जूस में बेटालेन और नीओ बेटालेन काफी होता है, ये दोनों ही डायबिटीज़ के मरीज़ों में ग्लूकोज़ लेवल को कम रखते हैं, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को रोकते हैं।

चुकन्दर खाने का सही तरीका

इसे जूस के रूप में पीना सबसे अच्छा माना गया है। सुबह इसका जूस पीने से ये धीरे-धीरे ग्लूकोज़ में बदलकर दिन भर के लिए एनर्जी देता है। लेकिन अगर आप जूस पीना नहीं चाहते तो सुबह या दोपहर सलाद में भी खा सकते हैं। इसे रात में खाने से बचें।

क्या रखें सावधानी ?

चुकन्दर में शुगर काफी होता है इसलिए अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा रहता हो तो अपने डायटीशियन से सलाह लेकर इसे खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.