... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 5, 2021 12:37 PM IST
डायबिटीज में बादाम के फायदे...
बादाम खाने के फायदे अक्सर लोगों को पता होता है. डायबिटीज की बीमारी में बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं, इसकी जानकारी बेहद जरूरी होती है. कई बार हम बादाम जैसे सुपरफूड का सेवन इसलिए नहीं करते हैं कि इससे कहीं कोई नुकसान न हो जाए. डायबिटीज में अखरोट, बादाम और सीड्स खाने के अनेक फायदे हैं. अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो आपको अपनी रोजाना की डाइट में बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए. बादाम में हेल्दी विटामिन, प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट पाया जाता है. हेल्दी फैट से शरीर में बनने वाले इंसुलिन को नियमित किया जा सकता है.
मधुमेह में बादाम खाने से इंसुलिन उत्पादन का स्तर बेहतर होता है. अगर आप भी डायबिटीज के शिकार हैं, तो आपको रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए. बादाम में अनसैचुरेटेड फैट के साथ विटामिन और पोषक तत्व पाये जाते हैं.
बादाम में कैल्शियम की मात्रा भी पर्याप्त होती है. डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर रोजाना डाइट में बादाम को शामिल किया जाए तो इंसान कई तरह की बीमारियों को दूर रख सकता है. .
न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार 60 ग्राम तक रोजाना बादाम का सेवन ब्लड शुगर लेवल में कमी लाता है. शोधकर्ताओं ने चीनी में किये इस अध्ययन में पाया कि 60 ग्राम बादाम खाने से डायबिटीज रोगी के ब्लड शुगर स्तर में 0.6 की कमी होती है.
रोजाना बादाम का सेवन कोलेस्ट्राल लेवल को भी नियमित करता है. बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए रात में बादाम को पानी में भिगोकर सुबह के समय खान ज्यादा फायदेमंद होता है.
बादाम खाने के नुकसान के बारे में भी जानें.
आयुर्वेद में बादाम भिगोने के बाद छीलकर खाने को क्यों कहा जाता है ?
टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाएं अखरोट व बादाम.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.