टाइप 1.5 डायबिटीज क्या है.? टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से क्यों ज्यादा खतरनाक.?

टाइप 1.5 डायबिटीज (Type 1.5 Diabetes) मधुमेह का वह प्रकार है जो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से ज्यादा खतरनाक है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार टाइप 1.5 डायबिटीज का आसानी से पता नहीं चलता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 10, 2020 1:45 PM IST

डायबिटीज या मधुमेह की जब भी बात होती है तो वह टाइप 2 डायबिटीज की ही ज्यादातर होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि टाइप 1.5 डायबिटीज (Type 1.5 Diabetes) भी होता है. हाल के वर्षों में टाइप 2 डायबिटीज के साथ ही टाइप 1.5 डायबिटीज के भी मरीज बढ़ने लगे हैं. मधुमेह का यह प्रकार डायबिटीज के अन्य प्रकारों से ज्यादा खतरनाक होता है. डॉक्टर्स की माने तो टाइप 1.5 डायबिटीज का पता आसानी नहीं चलता है. इसके कारण मरीज को टाइप 2 डायबिटीज का इलाज दिया जाता रहता है. कई बार टाइप 1.5 का इलाज न मिलने की वजह से मरीज की मौत भी हो जाती है.

क्या है टाइप 1.5 डायबिटीज

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार टाइप 1.5 डायबिटीज लेटेंट ऑटोइम्यून डायबिटीज ऑफ एडल्टहुड है. टाइप 1.5 डायबिटीज होने पर आंखों और दिल पर सीधा असर होता है. कई शोध और डॉक्टर्स मानते हैं कि इस बीमारी का सबसे बड़ा खतरा यह है कि इसका पता आसानी से नहीं चलता है. टाइप 1.5 डायबिटीज का सही समय पर पता न चलने की वजह से ठीक इलाज मरीज को नहीं मिल पाता है.

टाइप 1.5 डायबिटीज को लाडा के नाम से भी जाना जाता है. लेटेंट ऑटोइम्यून डायबिटीज ऑफ एडल्टहुड शॉर्ट फार्म है. ज्यादातर मामलों में टाइप 1.5 की बीमारी युवाओं को होती है.4 तरीके जो कंट्रोल कर सकते हैं टाइप 2 डायबिटीज.

टाइप 1.5 डायबिटीज के कारण | Type 1.5 Diabetes causes

अभी तक के हुए शोध बताते हैं कि टाइप 1.5 डायबिटीज खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से होती है. टाइप 1.5 डायबिटीज में शरीर के बीटा सेल्स काम करना बंद कर देते हैं. डॉक्टर्स मानते हैं की डायबिटीज के कुल मरीजों में लगभग 10 प्रतिशत लोग दरअसर लाडा या टाइप 1.5 डायबिटीज के शिकार होते हैं. टाइप 1 डायबिटीज के पांच सवाल, आप भी जान लें.

क्या हैं टाइप 1.5 डायबिटीज के लक्षण

  1. जो लोग टाइप 1.5 डायबिटीज के शिकार होते हैं उनको बार-बार पेशाब लगती है. ज्यादातर मामलों में रात में पेशाब की शिकायत होती है.
  2. तेजी से वजन कम होने का लक्षण भी टाइप 1.5 डायबिटीज में देखा जाता है.
  3. सबसे ज्यादा असर आंखों पर टाइप 1.5 डायबिटीज का होता है. कई मामलों में तो टाइप 1.5 डायबिटीज की वजह से आंखों की रोशनी चली जाती है.
  4. मधुमेह के टाइप 1.5 डायबिटीज के रोगी को प्यास बहुत ज्यादा लगती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टाइप 1.5 डायबिटीज को पकड़ना मुश्किल है. अगर समय पर टाइप 1.5 डायबिटीज का पता चल जाए तो लाइफस्टाइल और खान-पान से इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है.

नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट चार्ट.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source