डायबिटीज रोगियों के लिए अनोखा डाइट प्लान जिसमें इंसुलिन इंजेक्शन लेने की जरूरत नहीं

टाइप 2 डायिबिटीज डाइट प्लान में एक अनोखा डाइट प्लान पर शोध हुआ है. इस शोध के अनुसार इस स्पेशल डाइट प्लान से डायबिटीज रोगी बिना इंसुलिन इंजेक्शन के ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है. डायबिटीज या मधुमेह रोगी को ब्लड शुगर नियमित करने के लिए सुबह की डाइट में स्टार्च और कैलोरी डाइट फूड लेने होते हैं. रात के समय हल्का भोजन या उपवास किया जाता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 5, 2019 6:11 PM IST

किसी भी इंसान को टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes Diet Plan) हो जाने पर उसे जीवनभर इंसुलिन इंजेक्शन के साथ जीवन जीना पड़ता है. डायबिटीज या मधुमेह रोगी को मांसपेशियों और वसा कोशिकाओं में ब्लड शुगर लेवल कम रखने के लिए इंसुलिन इंजेक्शन लेना अनिवार्य होता है. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार इस दर्द भरी प्रक्रिया से बचा जा सकता है. इस नये शोध में बताया गया है कि इस स्पेशल डाइट प्लान को अपनाकर टाइप 2 डायबिटीज का मरीजा आसानी से ब्लड शुगर को नियमित कर सकता है.

क्या है स्पेशल डायबिटीज डाइट प्लान

मधुमेह में इंसुलिन इंजेक्शन की वजह रोगी के वजन पर असर पड़ता है. इसके अलावा इंसुलिन इंजेक्शन की वजह से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है. इन परेशानियों से बचने के लिए इस डाइट प्लान की खोज की गयी है.

शोधकर्ताओं का मानना है कि सुबह की शुरुआत में स्टार्च से भरपूर ब्रेकफास्ट के साथ रात में हल्का डिनर लेकर इंसुलिन इंजेक्शन से बचा जा सकता है.

सामान्य डायबिटीज डाइट प्लान से कितना अलग

new eating pattern for Diabetes patients

इस बारे में शोधकर्ता व शोध के प्रमुख लेखक डैनियल जाकुबोविक्ज़ का कहना है कि " पारंपरिक डायबिटीज डाइट में पूरे दिन लगभग 6 बार खाने की सलाह होती है. लेकिन हमारे स्पेशल डाइट प्लान में दिन के शुरुआती घंटों में स्टार्च युक्त कैलोरी डाइट की सलाह दी जाती है. यह डाइट प्लान डायबिटीज रोगी को ग्लूकोज संतुलन और बेहतर ग्लाइसेमिक नियंत्रण करने में मदद करता है."

कैसे काम करता है यह डाइट प्लान

नये शोध के अनुसार यह डाइट प्लान शरीर के मेटाबॉलिक रेट और जैविक घड़ी के अनुसार काम करता है. शरीर को सुबह के समय खाने के लिए और रात में उपवास करने लिए अभ्यस्त किया जाता है.

डायबिटीज में लहसुन खाने के फायदे आप अंग्रेजी में भी इस लिंक पर पढ़ सकते हैं.

डायबिटीज में अखरोट खाने के फायदे.

डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?

डायबिटीज रोगी को तरबूज खाना चाहिए या नहीं ?

क्या डायबिटीज के मरीज ब्लड डोनेट कर सकते हैं?

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते ये 4 ड्राई फ्रूट.

Diabetes Diet : टाइप 2 डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये 4 हेल्दी फूड्स.

Healthy Recipe : डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं गाजर की सब्जी, जानें बनाने का तरीका.

Healthy Recipe for Diabetics: हाई ब्लड शुगर को कम करती है हरी प्याज़, ट्राई करें स्प्रिंग अनियन टिक्की की हेल्दी रेसिपी.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source