... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 10, 2020 7:16 PM IST
Diabetes Level: डायबिटीज कंट्रोल में रखने के क्या न खाएं | TheHealthSite Hindi
डायबिटीज कंट्रोल (Diabetes Level) में रखने के लिए हर रोज लगभग करोड़ों में लोग सर्च करते हैं। इसका मुख्य कारण है कि मधुमेह रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जब भी डायबिटीज लेवल कंट्रोल (Diabetes Level Control) में नहीं रहता तब-तब कई अन्य रोगों का खतरा बढ़ने लगता है।
जब डायबिटीज ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Diabetes Blood Sugar Level) में नहीं रहता तब किडनी और हार्ट की बीमारियों के साथ आंखों की रोशनी कम होने का खतरा बढ़ जाता है। जो भी लोग इसके शिकार हैं उनको डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रखने के लिए हमेशा सतर्क रहना होता है।
रोगियों को डायबिटीज लेवल कंट्रोल करने के लिए शुगर नियमित रखना होता है। शरीर में शुगर नियमित करने के लिए रोजाना के आहार को नियमित करना होता है। अगर आपका आहार ठीक रहता है तो डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज रोगियों को अपना शुगर लेवल हमेशा चेक करवाते रहना चाहिए। डायबिटीज रोगी को अपने शुगर लेवल को चेक करवाने के लिए खाली पेट और खाने के बाद दोनों टेस्ट करवाने चाहिए। सामान्य शुगर लेवल की बात करें तो खाली पेट 70 से 110 mG/dl होती है तो आहार लेने के बाद 140 से 160 mg/dl शुगर लेवल होता है।
मधुमेह नियमित करने के लिए डेली डाइट चार्ट
मधुमेह रोगियों के लिए आहार में क्या नहीं खाना चाहिए यह बात बहुत जरूरी होती है। अगर डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रखना है तो कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जिनको आहार से दूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों को क्या नहीं खाना चाहिए।
ड्राई फ्रूट से डायबिटीज रोगियों को दूर रहना चाहिए क्योंकि सूखे फलों में शुगर व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ड्राई फ्रूट को खाली पेट बिल्कुल भी आहार में शामिल न करें। अगर डायबिटीज रोगी खाली पेट सूखे फल खाते हैं तो शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ सकता है।
जी हां, अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो आपको फ्लेवर्ड दही से दूर रहना चाहिए। फ्लेवर्ड दही में प्रोबॉयोटिक्स की मात्रा नहीं होती है। फ्लेवर्ड दही खाने से शुगर लेवल बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
जो मीट सैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं उनको डायबिटीज के रोगियों को नहीं खाना चाहिए। बीफ और सालमन जैसे मीट में सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है। इसलिए शुगर का स्तर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
ब्लड शुगर को नियमित रखने के लि लौंग का पानी, मधुमेह के रोगियों के लिए है रामबाण।
कार्बोहाइड्रेट की मात्रा जिन फूड में ज्यादा होती है उसे डायबिटीज के रोगियों को नहीं खाना चाहिए। व्हाइट पास्ता में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। चिप्स, पीनट बटर जैसे फूड भी शुगर लेवल बढ़ाने का काम करते हैं।
अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको अपने खाने का समय निश्चित रखना चाहिए। शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए यह बहुत जरूरी होता है।
सुबह के समय या शाम के समय जब भी आप कर सकते हैं एक्सरसाइज जरूर करें। नियमित तौर पर अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करके आप हेल्दी रह सकते हैं। एक्सरसाइज से डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रहता है।
मधुमेह रोगियों को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। मौसमी फलों को शामिल करते समय ऐसे फलों का चुनाव करना चाहिए जो कम मीठे हों। किसी डाइट एक्सपर्ट्स से डाइट चार्ट जरूर बनवाएं। आहार में कौन-कौन से फल खा सकते हैं इसकी जानकारी जरूर रखें।