
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 5, 2019 3:24 PM IST
Image credits by: इन कारणों से हो सकती है डायबिटिज। © Shutterstock.
क्या आपको भी लगता है कि मीठा खाने से डायबिटीज होती है? तो ऐसा नहीं है। हां, डायबिटीज होने पर कम मीठा खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मीठा खाने से डायबिटीज की समस्या अधिक बढ़ सकती है। डायबीटीज होने की पीछे वंशानुगत और दूसरे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं, लेकिन यह बात सच है कि डायबिटीज के मरीजों की मीठा खाने से शुगर अनियंत्रित हो जाती है।
वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल
डायबिटीज होने के कारण
नींद पूरी न होना
कामकाज और बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग रात को देर से सोते हैं। सुबह जल्दी उठ जाते हैं। पर्याप्त नींद न लेने की वजह से डायबिटीज होने की समस्या बढ़ जाती है।
कम पानी पीना
दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी होता है लेकिन पानी की कमी से शरीर हाइड्रेट नहीं हो पाता। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स
देर से भोजन करना
रात को देर से भोजन करने से शरीर को वजन बढ़ जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है और डायबिटीज की समस्या हो जाती है। मोटापा जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा होता है और वे इसके लिए कुछ नहीं करते तो भी यह समस्या हो जाती है।
टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए, खाएं लो कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन
व्यायाम न करना
रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। व्यायाम न करने की वजह से शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है।
मीठा खाना
भोजन करने के तुरंत बाद मीठा खाने से ब्लड में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ती है और डायबिटीज की समस्या हो जाती है।
5 लो शुगर फल, जो डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाने चाहिए
हेल्दी फूड न खाना
अपने आहार में पौष्टिक चीजें जैसे बींस, हरी सब्जियां और साबुत अनाज न लेने की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। पैकेट बंद चिप्स और जंक फूड अधिक मात्रा में खाने की वजह से भी डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.