
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 17, 2020 6:19 PM IST
Diabetes care : डायबिटीज होने के शुरुआती संकेत और लक्षण।© Shutterstock.
भारत में डायबिटीज से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार इस रोग का पता कई शारीरिक समस्याओं के होने के बाद ही चलता है, लेकिन कुछ शारीरिक लक्षण ऐसे हैं, जो कहीं न कहीं इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपको डायबिटीज है या भविष्य में होने की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे कुछ लक्षणों (Sign and symptoms of diabetes) के बारे में आप भी जानिए। और जल्द से जल्द ब्लड टेस्ट करवा कर यह पता लगाएं कि आपको डायबिटीज है या नहीं।
1 क्या आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या है? यदि हां, तो हो सकता है आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया हो। इससे भी पेशाब जल्दी-जल्दी आता है। जब शरीर में शुगर अधिक जमा हो जाता है, तो वह पेशाब के जरिए बाहर आने लगता है।
2 ब्लड शुगर बढ़ने पर प्यास भी अधिक लगती है। यदि आपको भी बार-बार प्यास लगती है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। कई बार ब्लड शुगर बढ़ने से भूख भी अधिक लगती है। यदि आप भी पहले से अधिक खाने लगे हैं, तो शुगर लेवल का टेस्ट जरूर करवाएं।
नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में
3 अच्छा खासा वजन हो और अचानक कम हो जाए, तो यह चिंता की बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको भूख अधिक लग रही है, तो फिर वजन कम नहीं होना चाहिए। बेहतर होगा कि अपना शारीरिक जांच करवा लें कि यह ब्लड शुगर बढ़ने से है या कोई और समस्या है।
4 रात में आठ घंटे सोने के बाद भी आपको दिन भर थकान महसूस होता रहे या फिर आलस सा महसूस हो, तो यह ठीक नहीं है। आपको डायबिटीज का टेस्ट एक बार जरूर करवा लेना चाहिए। साथ ही काम में मन नहीं लगना, एकाग्रता में कमी भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की तरफ इशारा करता है।
5 क्या आपको पता है कि डायबिटीज का असर सबसे पहले और सबसे ज्यादा आंखों की सेहत पर पड़ता है? इसे नजरअंदाज करने से आपको धुंधला भी दिखाई देने की समस्या शुरू हो सकती है। कहीं भी कटने या घाव होने पर वह जल्दी ठीक न हो, तो समझ लीजिए कि आपको डायबिटीज हो सकती है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे फोड़े-फुंसी, मुंहासे, ब्लैकहेड्स भी तेजी से बढ़ने लगते हैं।