Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?

डायबिटीज में आपकी डाइट यानी आहार सही होना बहुत जरूरी है। कई बार डाइबिटीज के मरीज आहार से संबंधी भूल भी बड़ा नुकसान कर सकती है तो जरूरी है कि डायबिटीज के शिकार लोग अपने आहार में हर चीज का ध्यान रखें।

डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?
डायबिटीज में आपकी डाइट यानी आहार सही होना बहुत जरूरी है। कई बार डाइबिटीज के मरीज आहार से संबंधी भूल भी बड़ा नुकसान कर सकती है तो जरूरी है कि डायबिटीज के शिकार लोग अपने आहार में हर चीज का ध्यान रखें। ©pixabay

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 1, 2019 11:36 AM IST

डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस पर खूब चर्चा की जाती है। डायबिटीज के लिए डाइट चार्ट बनाए जाते हैं। यह ऐसे डाइट चार्ट होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर डायबिटीज कंट्रोल, डायबिटीज लेवल......जैसे सवाल रहते हैं।

डायबिटीज में आपकी डाइट यानी आहार सही होना बहुत जरूरी है। कई बार डाइबिटीज के मरीज आहार से संबंधी भूल भी बड़ा नुकसान कर सकती है तो जरूरी है कि डायबिटीज के शिकार लोग अपने आहार में हर चीज का ध्यान रखें। डायबिटीज के मरीजों के लिए लाइफस्टाइल की 5 आवश्यक बातें।

आहार में एक बहुत ही अहम चीज होती है घी या तेल। तेल या घी से जुडा एक सवाल भी खूब पूछा जाता है कि क्या डायबिटीज मरीजों को घी खाना चाहिए। असल में हेल्दी कुकिंग ऑयल के ऑप्शन सेहत को फायदा पहुंचाने से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं।

Also Read

More News

कई विशेषज्ञों के अनुसार घी सेहत के लिए अच्छा होता है। घी को कई औषधियों में भी इस्तेमाल किया जाता है तो ऐसा क्या है जो घी को डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है ?

डायबिटीज में कैसा हो खान-पान ? जानें सबकुछ।

घी में मौजूद फैटी ऐसिड मेटाबॉलिजिंग में मददगार होते हैं और हाई ब्लड शुगर को मैनेज करने में मददगार होते हैं। अगर घी को चावलों के साथ खाया जाए तो यह चावलों में मौजूद शुगर को पचाने में मदद करता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप खाने में देसी घी का इस्तेमाल करें। यह घी गाय का हो तो ज्यादा अच्छा है।

डायबिटीज मरीज के लिए क्यों अच्छा है देसी घी 

[caption id="attachment_649226" align="alignnone" width="655"]diabetic-patients-and-Desi-ghee देसी घी और डायबिटीज। ©pixabay[/caption]

  • देसी घी या क्लेरिफाइड बटर स्वस्थ वसा यानी हेल्दी फैट का स्रोत है, जो आपके द्वारा खाए जा रहे भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है. यह प्रक्रिया ब्लड शुगर यानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज मैनेजमेंट यानी मधुमेह प्रबंधन सुनिश्चित होता है।

टाइप 1 डायबिटीज के पांच सवाल, आप भी जान लें।

  • देसी घी पाचन तंत्र के सुचारू कामकाज को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। अपनी रेगुलर डाइट में घी की सही मात्रा शामिल करना कब्ज से भी राहत दिला सकता है।
  • घी में लिनोलेइक एसिड मौजूद होता है, जो कई तरह के हृदय रोगों की संभावनाओं को कम करने में मदद करता है. डायबिटीज या मधुमेह होने पर दिल के रोगों की संभावना अधिक होती है। ऐसे में घी को आहार में शामिल करने से आप दिल के रोगों के खतरे को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।

4 तरीके जो कंट्रोल कर सकते हैं टाइप 2 डायबिटीज।

  • असल में शरीर में जमा वसा को घी के सही सेवन से पिघलाया जा सकता है। इसकी मदद से डायबिटीज के मरीज प्रभावी तरीके वजन कम करने में घी की मदद ले सकत हैं।
  • घी खाने से गट हारमोन की फंग्शनिंग को बेहतर बनाता है। यह हारमोन इंसुलिन हारमोन को बेहतर करता है, जो डाइबिटीज में मददगार साबित होता है।

डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।

  • घी में विटामिन के मौजूद होता है और इसके साथ ही साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। आम तौर पर इम्यूनिटी कमजोर होने पर ही डायबिटीज होती है।
  • ऑरगेनिक घी  या देसी घी को इस्तेमाल करने से आप केलेस्ट्रॉल लेवल को भी ठीक रख सकते हैं।

क्या डायबिटीज के मरीजों को केला खाना चाहिए, जानें यहां।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • देसी घी का इस्तेमाल कितना करना है इसे आप अपने डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट से जरूर जान लें।

About the Author

... Read More