... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2019 11:05 AM IST
डायबिटीज के मरीज को पॉपकार्न खाना क्यों है फायदेमंद ? ©Shutterstock.
सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न बिक्री के चलते इसके कई सारे फ्लेवर बाजार में आने लगे। वैसे पॉपकॉर्न भारत के लिए नया नहीं है बल्कि यहां के गावों में सालों से मकई का भूजा बनाकर लगातार खाया जा रहा है, जिसे आज लोग पॉपकॉर्न के नाम से जानते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे पॉपकॉर्न खाने के सारे फायदे के बारे में। फाइबर से भरपूर पॉपकॉर्न न केवल पाचन शक्ति को बहुत मजबूत करता है बल्कि यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…
वजन पर कंट्रोल
यदि आप पॉपकॉर्न का लगातार सेवन करते हैं तो आपको बहुत जल्दी भूख नहीं लगती। आप बार-बार खाने से बचते हैं जिससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता। इसके अलावा इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है जो वजन को बढ़ने नहीं देता। अगर आप पौष्टिक आहार के साथ डायटिंग करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए पॉपकॉर्न बहुत ही अच्छा आहार है। इसका बिना नमक के साथ नियमित सेवन कीजिए। यह कम कैलोरी के साथ शुगर फ्री और फैट फ्री भी होता है।
पाचन तंत्र को रखे मजबूत
आपको ज्ञात होना चाहिए कि 90% बीमारियां हमारे पेट से होकर ही गुजरती है। अगर पेट स्वस्थ्य हैं तो आप स्वस्थ्य हैं। पेट को सेहतमंद रखने के लिए पाचन शक्ति को मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आपको उच्च फाइबर सामग्री लेनी चाहिए। आप पॉपकॉर्न का सेवन कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर पॉपकॉर्न आंतों की मांसपेशियों के लिए सही माना जाता है।
कोलेस्ट्रॉल में है फायदेमंद
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ने से कई तरह की बीमारी होने का खतरा होता है। शरीर बेहतर तरीके से काम करे इसके लिए कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखना बहुत ही जरूरी है। पॉपकॉर्न का सेवन करने से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद है पॉपकॉर्न
यदि पॉपकॉर्न खाना पसंद है तो आप इसे नियमित रूप खाइए। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट आपकी त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। इस बात का ध्यान दीजिए कि इसमें ज्यादा नमक न हो।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के रोगियों को पॉपकॉर्न का सेवन करना चाहिए। आज डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बनती जा रही है जिसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर न केवल शरीर के भीतर ब्लड शुगर पर बहुत ही अच्छा प्रभाव डालता है बल्कि इंसुलिन के स्तर को नियमित भी करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.