टाइप 1 डायबिटीज को तुरंत कंट्रोल करती है प्लॉंट बेस्ड डाइट, जानें सेवन का तरीका

एक ताजा शोध में पता चला है कि प्लॉंट बेस्ट डाइट टाइप 1 डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में कॉर्बोहाइड्रेट होता है जो इन्सुलिन के स्तर को सामान्य रखती है। फिजिशियन कमेटी फॉर रेस्पॉन्सिबल मेडिसिन इन द जर्नल ऑफ डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म के शोधकताओं द्वारा हुए 2 शोध में यह कहा है कि डायबिटीज रोगियों के लिए प्लॉंट बेस्ड डाइट वाकई फायदेमंद होती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 27, 2020 12:51 PM IST

प्लॉंट बेस्ड डाइट वह डाइट होती है जिसमें अन्न का मुख्य स्त्रोत पेड़ पौधें होता है। जो व्यक्ति इस डाइट को फॉलो करता है वह सिर्फ फल, सब्जियां, अनाज, दाल और नट्स आदि का सेवन मात्र करता है। ऐसे व्यक्ति मांस, मछली या अंडे आदि का सेवन नहीं करते हैं। यह डाइट सेहत के लिए तो अच्छी होती ही है साथ ही इसे हाई क्वॉलिटी डाइट भी कहा जाता है। एक ताजा शोध में पता चला है कि प्लॉंट बेस्ट डाइट टाइप 1 डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में कॉर्बोहाइड्रेट होता है जो इन्सुलिन के स्तर को सामान्य रखती है। फिजिशियन कमेटी फॉर रेस्पॉन्सिबल मेडिसिन इन द जर्नल ऑफ डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म के शोधकताओं द्वारा हुए 2 शोध में यह कहा है कि डायबिटीज रोगियों के लिए प्लॉंट बेस्ड डाइट वाकई फायदेमंद होती है।

diabetes

जानें क्या है स्टडी

दोनों केस स्टडीज में ऐसे लोगों पर एक्सपेरिमेंट किया गया जो टाइप 1 डायबिटीज के रोगी थे और लंबे समय से प्लॉंट बेस्ट डाइट यानि कि फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां आदि का सेवन कर रहे थे। शोध में पता चला कि प्लॉंट बेस्ट डाइट लेने से ऐसे रोगियों का ब्लड शुगर लेवल तो सामान्य था ही साथ ही हार्ट डिजीज और अन्य डिजीज का खतरा भी बेहद कम था। एक केस स्टडी ने एक ऐसी महिला पर नजर रखी गई जो 2018 में टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रही थी। उस समय, उसका A1c 8.7 प्रतिशत था। उसने शुरू में कम कार्बोहाइड्रेट (प्रति दिन 30 ग्राम से कम कार्बोहाइड्रेट) वाली डाइट को फॉलो किया, यानि कि मीट और डेयरी प्रॉडक्ट से युक्त हाई फैट डाइट। ऐसी डाइट से उसका ब्लड शुगर लेवल तो स्थिर हो गया लेकिन उसे प्रति ग्राम कार्बोहाइड्रेट के लिए अधिक इंसुलिन की आवश्यकता थी। उसका कुल कोलेस्ट्रॉल भी 175 से बढ़कर 221 mg/dL हो गया था।

ऐसा होना चाहिए प्लॉंट बेस्ड डाइट का प्लान

सुबह का नाश्ता

प्लांट बेस्ड डाइट प्लान आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त करने में मदद करता है। आप नाश्ते में ग्रीक योगहर्ट भी शामिल कर सकते हैं और इसे नट्स के साथ सेवन कर सकते हैं और ओमेगा -3 फैटी एसिड के लिए आप एक बड़ा चम्मच फ्लैक्स सीड शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नट्स के साथ होल-ग्रेन टोस्ट का भी सेवन कर सकते हैं।

diet

दोपहर का खाना

प्लांट बेस्ड डाइट प्लान के दौरान आप दोपहर में पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं जैसे सेम, टोफू, नट्स और सीड्स। हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होते हैं। इसके अलावा मसूर के दाल की सूप और बादाम, बेल पेपर, स्कैलियां और जैतून के तेल के साथ ब्राउन राइस का भी सेवन कर सकते हैं।

रात का खाना

रात के खाने में आप टमाटर के साथ ग्रील्ड पोर्टोबोल्लो मशरूम का उपभोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप भुना हुआ शकरकंद भी खा सकते हैं। ब्राउन राइस और काले सेम में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है।