
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 12, 2018 6:01 PM IST
डायबिटीज बीमारी से बचाने में मदद करता है पनीर का सेवन। © Shutterstock
यदि आपको डायबिटीज होने की संभावना नजर आ रही है, तो अभी से ही पनीर खाना शुरू कर दीजिए। एक अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज बीमारी से बचाने में मदद करता है पनीर का सेवन। अध्ययन में कहा गया है कि यदि आप प्रत्येक दिन पनीर के सिर्फ दो टुकड़े ही खाते हैं, तो काफी हद तक डायबिटीज रोग से बच सकते हैं।
हालांकि, अब तक यही माना जाता था कि मधुमेह में दूध के बने उत्पादों का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि दूध से बने उत्पादों को खाने से वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। मोटापा डायबिटीज की एक बड़ी वजह है। ब्रिटेन और नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि हर रोज पनीर के दो टुकड़े खाने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा 12 प्रतिशत कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : डायबिटीज को देना है मात, तो रोज करें ये तीन आसन
मधुमेह से हृदय संबंधी रोग के होने का खतरा होता है जैसे हृदयघात, दिल का दौरा, अंधापन, तंत्रिका समस्याएं जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में ब्रिटेन समेत आठ यूरोपीय देशों के 16,800 स्वस्थ वयस्कों और टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित 12,400 मरीजों को शामिल किया था।
अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने हर रोज कम से कम 55 ग्राम चीज खाया था (लगभग दो टुकड़े) उनमें टाइप 2 मधुमेह के होने की संभावना 12 प्रतिशत कम थी। इसी तरह हर रोज 55 ग्राम दही खाने वाले लोगों में भी टाइप 2 मधुमेह की संभावना इतनी ही कम पाई गई। ब्रिटेन आधारित शोधकर्ता डॉक्टर इयेन फ्रेम का कहना है कि हम स्वस्थ खानपान पर जोर देते हैं। ऐसा खाना जिसमें नमक और वासा का स्तर कम हो, लेकिन इनसे बचने के लिए दुग्ध उत्पादों का कम सेवन करने की मान्यता को यह अध्ययन झुठलाता है।