
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 30, 2019 3:01 PM IST
डायबिटीज में फायदेमंद हैं ये नट्स, खाएंगे तो कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल।
डायबिटीज होने पर खानपान (Diabetes diet) का खास ध्यान देना जरूरी है। यदि आपको डायबिटीज है, तो कुछ ड्राई फ्रूट्स (Nuts for Diabetes) का सेवन करने से लाभ होता है। डायबिटीज तनाव, खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण भी होता है। डायबिटीज (Diabetes) से शरीर के खून में शुगर लेवल (Blood sugar level) बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है। डायबिटीज से राहत पाने के लिए आप दवाओं के अलावा कुछ नट्स (Nuts for diabetes) का सेवन करना शुरू कर दें। जानें, कौन से नट्स हैं, जो डायबिटीज के लक्षणों (symptoms of diabetes) को बढ़ने नहीं देते हैं। इनके सेवन से भी डायबिटीज को प्राकृतिक रूप से कम कर सकते हैं…
पिस्ता के सेवन से भी डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कई फूड्स ऐसे होते हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है और कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का कारण होते हैं। पिस्ता के सेवन से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नहीं बढ़ती, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Nuts to Control Blood Sugar) में रहता है। यदि आप सप्ताह में दो-तीन बार भी 10-12 पिस्ता खाते हैं, तो शरीर में फॉस्फोरस पहुंचता है, इससे टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 diabetes) होने का खतरा कम हो जाता है।
Fruits for Diabetes : टाइप 2 डायबिटीज है, तो खाएं अमरूद, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
डायबिटीज जिन लोगों को भी है, उन्हें ड्राई फ्रूट्स (Nuts to control Diabetes) में अखरोट जरूर खाना चाहिए। अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। अखरोट टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार, अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। शोध में कहा गया है कि करीब तीन चम्मच अखरोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज के होने का खतरा 47 फीसदी तक कम हो सकता है।
मूंगफली में काफी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। टाइप-2 डायबिटीज है, तो मूंगफली जरूर खाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में (Nuts for Diabetes) रहने के अलावा, हृदय रोगों से बचाव होता है और वजन भी कम होता है। डायबिटीज होने की आशंका नजर आ रही है, तो मूंगफली के सेवन से इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।
काजू एक लो फैट मेवा है, जिसमें 75 फीसदी फैट आलेइक एसिड होता है। जिसे मोने-अनसैचुरेटेड फैट के तौर पर भी जाना जाता है। काजू शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है।
Type 2 Diabetes : ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना है, तो खाने में डालें दालचीनी
बादाम खाने से ब्लड शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ती, बल्कि इससे नियंत्रित (Do almonds help lower blood sugar) होती है। एक अध्ययन के अनुसार, बादाम खाने से शरीर में इंसुलिन बनता है, जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।