Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

डायबिटीज के मरीजों को बारिश के दिनों में अपने पैरों की साफ़ सफाई के ऊपर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिये!

बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

Written by Editorial Team |Published : July 20, 2017 10:33 AM IST

डायबिटीज के मरीजों को ऐसे तो अपनी सेहत का हमेशा ख़ास ख्याल रखना पड़ता है लेकिन मानसून के दिनों में उनकी चिंता और बढ़ जाती है। इस सीजन में डायबिटीज के मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ जाती हैं। आंकड़ों के अनुसार अपने देश में लगभग 6 करोड़ 2 लाख लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और इसके मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है।

डायबिटीज से पीड़ित होने का मुख्य कारण लोगों का खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल ही है। अगर आप पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित हैं तो इस बारिश के मौसम में खुद पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इस समय मौसम में नमी, उमस के कारण फंगस इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान रखें और खाने में अधिक से अधिक हेल्दी चीजों को शामिल करें।

साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ़ एंडोक्राइन सोसाइटीज के वाईस प्रेसिडेंट और करनाल स्थित भारती हॉस्पिटल के कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संजय कालरा यहां बता रहे हैं कि जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है वे लोग बहुत जल्दी संक्रमण की चपेट में आते हैं। ऐसे लोग जब बारिश में भीग जाते हैं तो उनके पूरे शरीर में तेज खुजली होने लगती है। ऐसे मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपने पैरों का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिये क्योंकि गंदे पानी की वजह से पैर बहुत जल्दी इन्फेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में पैरों में कई तरह के बैक्टीरिया चिपक जाते हैं जो आगे चलकर शरीर के बाकी अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

Also Read

More News

इसलिए ज़रूरी है कि समय रहते आप अपना बचाव करें। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि डायबिटीज के मरीज अपने शरीर और पैरों की देखभाल कैसे करें।

  • डायबिटीज के मरीजों को इस मौसम में बाहर का खाना नहीं खाना चाहिये साथ ही गंदे और संक्रमित पानी का भी सेवन न करें। इससे डायरिया या कालरा जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। अपने खाने का एक रूटीन बनाएं और रोज उसी टाइम पर खाएं। घर पर बना ताजा खाना ही खाएं और खाने में हरी सब्जियों का सेवन ज़रूर करें।
  • इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी या फलों का जूस या नारियल पानी पिएं। इसके अलावा गर्म तासीर वाली चीजें जैसे कि सूप, अदरक की चाय इत्यादि भी पिएं।
  • खाने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छे से धो लें। अगर आपको घर से दूर कहीं बाहर जाना है तो घर से स्नैक बनाकर लें जायें।
  • इस सीजन में आई इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को यह सलाह दी जाती है कि वे नियमित अंतराल पर अपना चेकअप ज़रूर करवाते रहें।
  • हमेशा एक जोड़ी साफ़ कपड़े अलग से अपने साथ ज़रूर रखें। इसके अलावा अपने पैरों को हमेशा साफ़ और सूखे कपड़े से पोछते रहें, मोज़े पहनने से पहले पैरों में पाउडर छिड़कें और फिर मोज़े पहनें।
  • अगर आपके पैर पूरी तरह भीग गये हैं तो घर आते ही सबसे पहले मोज़े उतार दें और फिर पैरों को साफ़ कपड़े से पोछ लें। अंगूठो के आस पास वाले हिस्से को चेक करते रहें क्योंकि उस हिस्से में इन्फेक्शन तेजी से फैलता है।
  • पैरों को सिर्फ साबुन और पानी से ही धोना पर्याप्त नहीं है बल्कि पैरों को सूखा रखना भी उतना ही ज़रूरी है। इसके अलावा पैरों की उंगलियों के नाखूनों को छोटा रखें और हमेशा साफ़ करते रहें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More