मेथी दाना और मेथी का पानी पीने से डायबिटीज और शुगर लेवल होता है कंट्रोल, जानें इस पानी को बनाने और पीने का तरीका

मेथी दाना और इसका पानी उनके लिए और भी फायदेमंद होता है, जिन्हें डायबिटीज की समस्या (Methi for diabetes) है। जब आप मेथी को पानी (Fenugreek Water For Diabetes) में डालकर इसका पानी पीते हैं, तो यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 14, 2019 12:21 PM IST

मेथी दाना (Methi dana) लगभग हर घर में होता है। इसका इस्तेमाल आप सब्जियों के अलावा कई चीजों को बनाने में करते हैं। मेथी के छोटे-छोटे दाने सेहत पर काफी बड़ा असर करते हैं। पर मेथी दाना और इसका पानी उनके लिए और भी फायदेमंद होता है, जिन्हें डायबिटीज की समस्या (Methi for diabetes) है। जब आप मेथी को पानी (Fenugreek Water For Diabetes) में डालकर इसका पानी पीते हैं, तो यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

लाखों लोग मर जाते हैं डायबिटीज से

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष डायबिटीज के कारण करीब 16 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। डब्लूएचओ (WHO) को तो यह भी दावा है कि वर्ष 2030 तक डायबिटीज दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बन जाएगी।

क्या होता है डायबिटीज में ?

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। यदि इसका इलाज नहीं किया जाए, तो ये आपके दिल, ब्लड वेसल्स, आंख और किडनी को हानी पहुंचा सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है, उनके लिए मेथी (Methi for diabetes) काफी हेल्दी हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए मेथी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। खान-पान के प्रति भी सावधानी बरतनी जरूरी है। डायट में अधिक फाइबर वाले फूड, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन संतुलित मात्रा में शामिल करें। कई मसाले और हर्ब्स होते हैं, जिनमें डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है, लेकिन मेथी उन सभी में बढ़कर है। यह बढ़े हुए शुगर लेवल को नीचे लाने में मदद करता है।

मेथी दाने का पानी पिएं, शुगर होगा कंट्रोल

– प्रतिदिन 10 ग्राम मेथी दाने को पानी में उबालकर, उस पानी (Fenugreek Water For Diabetes) को ठंडा करके पीने से टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल होता है। आप मेथी दाने को रात भर पानी में डालकर रख दें। सुबह इस पानी को पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है। इसके साथ ही यह शरीर द्वारा शुगर के इस्तेमाल को भी बेहतर करता है।

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए 5 वर्कआउट टिप्स

– मेथी दाना का पानी बनाना बहुत ही आसान है। एक से डेढ़ चम्मच मेथी दानों को रात को एक गिलास में पानी डालकर भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर इसे खाली पेट पिएं।

– इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियत्रित रहता है और डायबिटीज से बचाव होता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। मेथी में मौजूद गेलेक्टोमैनन नामक फाइबर, खून में शुगर के अवशोषण को कम करता है।

मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का निधन, जुवेनाइल डायबिटीज से थीं पीड़ित, जानें कारण और इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source