... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 6, 2019 2:31 PM IST
Type 2 diabetes develops when your body is unable to use insulin the way it is supposed to.
वायु प्रदूषण की वजह से सांस और फेफड़े की बीमारियों खतरा बढ़ता है, यह हम सभी जानते हैं. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार वायु प्रदूषण की वजह से सांस के अलावा डायबिटीज की बीमारी भी हो सकती है. विश्वभर में डायबिटीज और वायु प्रदूषण की वजह से करोड़ों लोगों कि मौत हो जाती है. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार वायु प्रदूषण की वजह से ज्यादातर लोगों के फेफड़ों का कैंसर, सांस की नली में इंफेक्शन, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का खतरा होता है.
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार वायु प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों की बीमारी नहीं होती है. वायु प्रदूषण की वजह से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है. इस बारे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हवा में मौजूद हानिकारक केमिकल्स सांसों से शरीर के अंदर चले जाते हैं. शरीर के अंदर जाने के बाद खतरनाक केमिकल्स खून में मिल जाते हैं. खून से आगे बढ़ते हुए ए केमिकल्स टिशूज और शरीर के अन्य अंगों में पहुंच जाते हैं.
शरीर के टिशुज और अंगों में खतरनाक कैमिकल्स का बूरा असर होता है. इसकी वजह से शरीर के आंतरिक अंग सही से काम नहीं कर पाते हैं. पैंक्रियाज कतो सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं, ये जहरीले तत्व. इसकी वजह से शरीर में इंसुलिन हार्मोन का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता है, जो बाद में डायबिटीज का कारण बनता है.
यह शोध सेन्ट लुई स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में हुआ है. यह शोध 'द लैंसेंट प्लैनेट्री हेल्थ' नामक जर्नल में प्रकाशित हो चुका है. दुनियाभर में करोड़ों लोग टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हैं.
इन दिनों दुनियाभर में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। 2018 में जारी एक एयर क्वालिटी डेटाबेस के अनुसार दुनियाभर के शहरों में रहने वाले 80% से ज्यादा लोग प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं। भारत के भी कई बड़े शहरों में प्रदूषण का स्तर अक्टूबर-नवंबर में काफी बढ़ जाता है।
शोध करने वाले वैज्ञानिकों का मनना है कि भारत जैसे देशों में वायु प्रदूषण की वजह से डायबिटीज का खतरा बहुत ज्यादा है. भारत के पड़ोसी देश चीन, पाकिस्तान इत्यादि में भी वायु प्रदूषण की वजह से डायबिटीज का खतरा बहुत ज्यादा है. डायबिटीज के प्रति जागरूकता ही आपको बचा सकती है.