हल्दी डायबिटीज रोगी के शुगर लेवल में कमी लाती है, जानें कैसे

डायबिटीज होने पर खाने-पीने पर प्रतिबंध सा लग जाता है. डायबिटीज रोगी हल्दी खा सकते हैं ? (Diabetic can eat Turmeric) डायबिटीज रोगी शहद का सेवन कर सकते हैं ? (Diabetic can eat Honey) ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो अक्सर लोगों द्वारा पूछे जाते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 26, 2019 6:07 PM IST

डायबिटीज होने पर खाने-पीने पर प्रतिबंध सा लग जाता है. डायबिटीज रोगी हल्दी खा सकते हैं ? (Diabetic can eat Turmeric) डायबिटीज रोगी शहद का सेवन कर सकते हैं ? (Diabetic can eat Honey) ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो अक्सर लोगों द्वारा पूछे जाते हैं. डायबिटीजी रोगी में कई तरह की दिक्कते भी बढ़ जाती हैं जिससे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट स्ट्रोक, और हार्ट अटैक जैसी खतरनाक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

डायबिटीज में शुगर लेवल में हल्दी कमी लाती है. ऐसा कई बार के शोध में भी आ चुका है. वैसे आयुर्वेद में नीम, हल्दी और शहद को डायबिटीज की सबसे बेहतर दवा बताया गया है.

हल्दी डायबिटीज में कैसे लाभ पहुंचाती है ?

Is Turmeric Good for Diabetes How much turmeric should a diabetic take daily

मधुमेह में क्या नहीं खाना चाहिए इस बात का ध्यान देना होता है. हल्दी खाने के फायदे (Turmeric Good for Diabetes) बहुत से होते हैं, डायबिटीज रोगी को हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होता है. हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट के साथ एंटीइंफ्लामेटरी गुण होता है. इसके अलावा हल्दी के सेवन से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ जाता है. जब शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है तब ब्लड शुगर लेवल कम होता है. अगर लाइफस्टाइल ठीक रखने के साथ हल्दी का सेवन किया जाए तो डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.

शुगर में हल्दी का सेवन कैसे करें ?

जब हम किसी खाद्य पादार्थ को दवा की तरह सेवन करते हैं, तो उसे कैसे खाना चाहिए. यह जानना जरूरी हो जाता है. आयुर्वेद के अनुसार रात में सोने से पहले दूध के साथ हल्दी और दालचीनी मिलाकर पीने से डायबिटीज ठीक होता है. रात में हल्दी और दालचीनी के सेवन (Turmeric and cinnamon Good for Diabetes)से इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है और ब्लड शुगर लेवल कम होता है.

हल्दी के सेवन से शुगर लेवल में कमी लायी जा सकती है. दालचीनी के अलावा हल्दी को आंवला के साथ भी खा सकते हैं. आंवला और हल्दी दोनों साथ खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए 2 चम्मच आंवला रस में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर खाना चाहिए.

हल्दी, अदरक, दूध और शहद को मिलाकर भी डायबिटीज रोगी पी सकते हैं. इससे ब्लड शुगर के साथ ब्लड प्रेशर की परेशानी भी दूर होती है.

डायबिटीज में शहद और हल्दी फायदेमंद 

आयुर्वेद में शुगर लेवल कम करने के लिए शहद के साथ हल्दी खाना फायदेमंद बताया गया है. मधुमेह में शहद का सेवन करना चाहिए या नहीं (can diabetics eat honey) ? ऐसा सवाल अक्सर लोग करते हैं. इसके जवाब में यही समझना चाहिए कि शहद खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. लेकिन किसी भी चीज की मात्रा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source