International Dance Day 2021: डांस वजन कम करने के साथ डायबिटीज भी रखता है दूर, जानें इसके 7 बेहतरीन फायदे

29 अप्रैल को विश्वभर में 'अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस' (International dance day 2021 in hindi) मनाया जाता है। 'अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस' महान रिफॉर्मर जीन जॉर्ज नावेरे के जन्म दिवस की याद में मनाया जाता है। आइए जानते हैं, डांस करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 29, 2021 1:59 PM IST

International Dance Day 2021: अर्थात अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International dance day 2021) के अवसर पर हम सभी को डांस से होने वाले फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए। डांस को लेकर हाल के वर्षों में कई तरह के शोध हुए हैं। विश्व के सभी देशों में डांस करने के अलग-अलग उत्सव भी मनाए जाते हैं। ज्यादातर डांस करने के कारण किसी खुशी के अवसर को चुना जाता है। खुशी के अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए किया जाने वाला डांस हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद (Health Benefits of Dance in Hindi) होता है। इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। विश्व के ज्यादातर देश के लोग मोटापा का शिकार हो रहे हैं। मोटापा को अगर कम करने की बात आती है, तो ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स आजकल डांस करने के लिए कहते हैं। जुंबा, एरोबिक जैसी एक्सरसाइज आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। डांस करने से फैट बर्न होने के साथ शरीर फ्लेक्सिबल भी होता है। डांस करने वालों का मेंटल हेल्थ हमेशा (Benefits of Dance in Hindi) बढ़िया रहता है।

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस?

29 अप्रैल को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस (International dance day 2021 in Hindi) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत ITI (International Theatre Institute) ने 29 अप्रैल 1982 में किया। अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस महान रिफॉर्मर जीन जॉर्ज नावेरे के जन्म दिवस की याद में मनाया जाता है। जीन जॉर्ज नावेरे नृत्यांगनाओं को समाज में सम्मान दिलाने के लिए जाने जाते हैं।

रोजाना 30 मिनट जुंबा डांस करने से होगें ये 5 फायदे।

dance help in fat burn and weight loss

मोटापा दूर करने के साथ फैट बर्न करता है डांस

अगर आप मोटापा के शिकार है और वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी एक्सरसाइज में डांस को जरूर शामिल करना चाहिए। डांस करने से फैट बहुत तेजी से बर्न होता है। अगर आप 30 मिनट तक डांस करते हैं तो 150 कैलोरी तक फैट बर्न करते हैं। आइए जानते हैं डांस करने से होने वाले अन्य फायदों के बारे में...

डांस करने से दिमाग रहता है तंदुरुस्त 

डांस करने वाले लोगों का दिमाग अर्थात ब्रेन ज्यादा एक्टिव तरीके से काम करता है। जो लोग डांस करते हैं उनके ब्रेन का रिएक्शन टाइम बहुत ही अच्छा होता है। डांस करने वालों की सोचने की क्षमता बहुत ही अच्छी होती है। कई शोध में यह बात सामने आयी है कि डांस करने वालों की याददाश्त बहुत तेज रहती है।

डिप्रेशन को दूर करता है डांस (Health Benefits of Dance in Hindi)

अगर आप अपना स्ट्रेस लेवल कम करना चाहते हैं तो डांस जरूर करना चाहिए। तनाव और डिप्रेशन की बीमारी में डांस करना बहुत फायदेमंद होता है। डिप्रेशन की बीमारी ठीक करने के लिए डांस थेरेपी का उपयोग किया जाता है। डांस करने से इंसान की नकारात्मक भावना कम होती है।

जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो इस गर्मी में आपको यह डाइट अपनानी चाहिए।

dance Dissociates the Depression

शरीर लचीला होने के साथ हड्डिया होती हैं मजबूत

डांस करने से शरीर लचीला होता है और हड्डियां भी मजबूत होती है। अगर आप ऑफिस जॉब करते हैं तो आपको अपनी डेली लाइफ में डांस को जरूर शामिल करना चाहिए। डांस करने से हड्डियों में मजबूती आती है और हड्डियों की बीमारी भी दूर रहती है। डांस करने से शरीर के पूरे अंग की एक साथ एक्सरसाइज की जा सकती है।

हार्ट की बीमारी दूर रहती है

हृदय रोग की संभावना को अगर कम करना है तो डांस करना जरूरी होता है। कॉर्डियोवैस्कुलर बीमारी के मरीजों को डांस जरूर करना चाहिए। हार्ट के रोग के विशेषज्ञ भी हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डांस करने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह की एक्सरसाइज अगर नहीं कर पाते हैं तो डांस करना बेहद कारगर होता है। डांस करने से हार्ट मजबूत होने के साथ हार्ट की बीमारी ठीक भी होती है।

टाइगर श्रॉफ ने किया साबित कि कैसे डांस करके भी बना जा सकता है फिट।

how to Dance prevent diabetes

डांस करने से डायबिटीज की बीमारी रहती है दूर

अगर आपके परिवार में डायबिटीज के रोगी रहे हैं तो आपको अपनी डेली लाइफ में डांस को शामिल करना चाहिए। डांस करने से आप मोटापा के शिकार नहीं होते हैं और आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने की वजह से डायबिटीज जैसी बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।

ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है डांस

डांस करने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और थकान जैसी समस्या दूर होती है। अगर आप हमेशा थके-थके रहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में डांस को शामिल करना चाहिए। डांस करने से ब्रेन एक्टीव रहता है और शरीर भी दोगुना तेजी से काम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source