डायबिटीज डाइट में ऐसे शामिल करें तिल के बीज और तेल

डायबिटीज रोगी के लिए तिल का बीज बहुत फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड शुगर कंट्रोल करने का काम करता है. फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पोषण देने का काम करती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 21, 2019 3:39 PM IST

मधुमेह/डायबिटीज रोगी के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ ऐसे फूड की जरूरत होती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता हो. आज के समय में डायबिटीज डाइट को लेकर तमाम सुझाव दिये जाते हैं. लेकिन हेल्दी डाइट के साथ स्वाद का भी ख्याल बेहद जरूरी होता है. तिल के तेल के अनेक फायदे हैं. क्या आप तिल के बीज के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं. डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज रोगी अपनी डाइट में तिल के बीच (Diabetes Diet Sesame Seeds) और तेल दोनों शामिल कर सकते हैं. तिल का बीज न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है (Sesame Seeds Control Blood Sugar level) बल्कि सेहत के लिए जरूरी पोषण देने का भी काम करता है. ब्लड शुगर अगर बार-बार हाई होता है तो तिल के बीज को रोजाना की डाइट में थोड़ा सा शामिल करना चाहिए. अब सवाल उठता है कि डायबिटीज डाइट में तिल का तेल कैसे शामिल करें ? तो देर किस बात की आइए जानते हैं.

डायबिटीज डाइट में तिल के बीज कैसे शामिल करें ?

Include sesame seeds and oil in diabetes diet in hindi

डेली डाइट में तिल का सेवन फायदेमंद (Benefits of Sesame seeds) होता है. सबसे पहली बात तो आपको यह तय करनी है कि आप तिल का बीज भूना खाना है या बिना भूना हुआ. क्योंकि तिल का बीज भूना हुआ खाना के ज्यादा फायदे हैं. तिल के बीज को शामिल करने के लिए आप इन तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले आप तिल के बीज को भूनकर रख लें और जब भी भूख लगे तो थोड़ा सा खा लें. आप इसमें गुड़ भी थोड़ा सा मिला सकते हैं.
  2. दूसरा तरीका है कि आप भूने हुए तिल के बीज को दही, छाछ और सलाद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं.
  3. अगर आपको भूना हुआ तिल का बीज नहीं खाना है तो आप इसे रोटी के आटे में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  4. चौथा सबसे अच्छा तरीका यह भी हो सकता है कि आप तिल के बीज को आटे के साथ पीस कर रख लें. इस आटे की रोटी भी आप खास सकते हैं.
  5. पांचवा सबसे अच्छा तरीका है कि आप तिल के बीज का इस्तेमाल सब्जी बनाने में भी कर सकते हैं.

तिल का बीज डायबिटीज में क्यों है फायदेमंद ?

Why is sesame seed beneficial in diabetes

डायबिटीज रोगियों को ऐसी डाइट की जरूरत होती है जिसमें बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट हो. इसके अलावा ऐसे फूड हों जिनमें फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा हो.

मधुमेह रोगियों के लिए तिल का बीज इसीलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन के साथ मैग्नीशियम की मात्रा पर्याप्त मात्रा में पायी जाती है. मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती है.

डायबिटीज रोगियों के लिए तिल का बीज ही नहीं तिल का तेल भी फायदेमंद होता है. खाना बनाने में तिल के तेल का इस्तेमाल डायबिटीज रोगी कर सकते हैं.

तिल के तेल में पाये जाने वाले यौगिक हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ इंसुलिन की संवेदनशिलता को बढ़ाते हैं.

डेली डाइट में तिल का तेल शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. मेटाबॉलिक रेट बेहतर होने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर पाचन तंत्र की बहुत जरूरत होती है.

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाले ड्राई फ्रूट.

डायबिटीज डेली डाइट चार्ट.

तिल के तेल के फायदे.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source