शरीर की लंबाई कम है तो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा

नये शोध के अनुसार लंबे लोगों में छोटे कद के लोगों की तुलना में डायबिटीज का खतरा कम होता है. इसके उलट अगर बात करें तो जो लोग छोटे कद के होते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा अधिक होता है. नये शोध के अनुसार ऊंचे कद वाले पुरुषों में 41 प्रतिशत तो लंबे कद वाली महिलाओं में 33 प्रतिशत डायबिटीज का खतरा कम होता है. शोधकर्ताओं के अनुसार छोटे कद के लोगों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा लीवर में फैट की अधिक मात्रा की वजह से होता है. यह शोध "डायबिटोलोजिया" जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 12, 2019 7:20 PM IST

डायबिटीज को लेकर शोध होते रहते हैं, हाल ही में एक नये शोध के अनुसार लंबे लोगों में छोटे कद के लोगों की तुलना में डायबिटीज का खतरा कम होता है. इसके उलट अगर बात करें तो जो लोग छोटे कद के होते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा अधिक होता है. नये शोध के अनुसार ऊंचे कद वाले पुरुषों में 41 प्रतिशत तो लंबे कद वाली महिलाओं में 33 प्रतिशत डायबिटीज का खतरा कम होता है. शोधकर्ताओं के अनुसार छोटे कद के लोगों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा लीवर में फैट की अधिक मात्रा की वजह से होता है. यह शोध "डायबिटोलोजिया" जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

छोटे कद वाले लोगों में कार्डियो मेटाबॉलिक रिस्क फैक्टर लेवल अधिक होने के साथ-साथ डायबिटीज का खतरा भी अधिक होता है. अगर आंकड़ों की बात करें तो लंभे लोगों की तुलना में यह खतरा 40 प्रतिशत से भी अधिक होता है.

जर्मन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन न्यूट्रिशन के अध्ययन में 2500 से अधिक पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया था. जीवनशैली, आयु, शिक्षा और अन्य जरूरी चीजों पर नजर रखी गयी थी.

डायबिटीज का संबंध लंबाई और वजन से सीधा है 

If Height is less than risk of type 2 diabetes is more

मधुमेह का खतरा लंबाई और वजन के अनुसार घटता-बढ़ता है. शोध के अनुसार पुरुषों में 10 सेमी लंबाई पर 86 प्रतिशत तो महिलाओं में 67 प्रतिशत खतरा कम पाया गया है. अर्थात 10 सेमी अगर आप अधिक लंबे हैं तो 86 और 67 प्रतिशत डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है.

शोध में यह भी पाया गया है कि टाइप 2 डायबिटीज रोगियों में सबसे प्रमुख लक्षण मोटापा ही है. इसके अलावा दूसरा सबसे प्रमुख कारण वसा कोशिकाओं द्वारा एडिपोकाइन का उत्पादन माना गया है.

मोटापा की वजह से डायबिटीज होता है लेकिन डायबिटीज की वजह से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. पूर्व के कई शोध यह भी बताते हैं कि डायबिटीज की वजह से इंसान के DNA को भी नुकसान होता है.