... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 3, 2020 4:43 PM IST
न्यूरोथेरेपी के माध्यम से इंसान के पाचन तंत्र को ठीक किया जाता है जो ब्लड शुगर को कम करने के साथ-साथ इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करती है।
डायबिटीज की बीमारी ऐसी है कि जिसे एकबार हो जाती है वो जीवन भर साथ रहती है। लेकिन जिन बीमारियों के इलाज दवाओं से संभव नहीं है उनका इलाज न्यूरोथेरेपी के माध्यम से किया जा सकता है। न्यूरोथेरेपी में किसी तरह की दवा का उपयोग नहीं किया जाता है। न्यूरोथेरपी में पैर और जांघ पर विशेष जगह पर दबाब देकर ग्लैंड्स को स्टीमुलेट किया जाता है। न्यूरोथेरपी में किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है। इस थेरेपी का इस्तेमाल नवजात बच्चे से लेकर किसी भी उम्र के बुढ़े इंसान पर किया जा सकता है। न्यूरोथेरेपी में बच्चों को हाथ से ट्रीटमेंट दिया जाता है तो वहीं बड़ों को पैर के माध्यम से ट्रीटमेंट देते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस थेरेपी का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
न्यूरोथेरेपी में इलाज के लिए नाभि को मुख्य केंद्र माना जाता है। न्यूरोथेरपी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नाभि को ठीक करने से कई बीमारियों को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। न्यूरोथेरेपी के माध्यम से गैस, एसिडिटी, कब्ज, अल्सर, लकवा, पैरालिसिस, थॉयराइड और डायरिया जैसी बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है।
डायबिटीज की बीमारी सही पाचन न होने और ब्लड शुगर के अधिक उत्पादन से होती है। ज्यादातर लोगों में मोटापा के बाद डायबिटीज देखने के मिलती है। पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
न्यूरोथेरेपी के माध्यम से इंसान के पाचन तंत्र को ठीक किया जाता है जो ब्लड शुगर को कम करने के साथ-साथ इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करती है। डायबिटीज के मरीजों को कब एक्सरसाइज करनी चाहिए।
न्यूरोथेरपी के माध्यम से थॉयराइड का इलाज बहुत कारगर माना जाता है। हाइपोथॉयराइट में टाइरोसिन अमीनो एसिड बनता हो जो खराब पाचन तंत्र की वजह से होता है। जब इंसान का पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है तो वह थॉयराइड हार्मोन को नहीं बना पाता है। जैसे-जैसे पाचन तंत्र ठीक होता है थॉयराइड की बीमारी दूर होने लगती है।
न्यूरोथेरपी पैरालिसिस या लकवा के मरीजों पर भी काफी असरदार है। जोड़ो के दर्द, पाचन तंत्र, डिप्रेशन, डायबिटीज, ऑर्थराइटिस जैसी बीमारियों के इलाज में न्यूरोथेरपी काफी कारगर होती है। टाइप 2 डायबिटीज को रोकने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है ये रोटी।
इंसान के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर होने वाली बीमारी को भी ठीक करने में न्यूरोथेरपी फायदेमंद है। आंत में जब कैल्शियम ठीक से अवशोषित नहीं होता तब ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी होता है। जब इंसान का पाचन तंत्र बेहतर होता है तो इस बीमारी का संभावना कम होती है।
जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो इस गर्मी में आपको यह डाइट अपनानी चाहिए।