Home Remedies For Control Diabetes: जानिए डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Control Diabetes: डायबिटीज (Diabetes) लोगों में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियों में से एक है। इस बीमारी का सबसे कारण भागती-दौड़ती जीवनशैली और गलत खानपान है। अगर हम अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर लेंगे (Home Remedies For Control Diabetes), तो डायबिटीज से बहुत हद तक बच सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 13, 2020 7:25 PM IST

Home Remedies For Control Diabetes: डायबिटीज (Diabetes) लोगों में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियों में से एक है। ये आज के दौर की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। इस बीमारी का सबसे कारण भागती-दौड़ती जीवनशैली और गलत खानपान है। अगर हम अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर लेंगे (Home Remedies For Control Diabetes), तो इससे बहुत हद तक बच सकते हैं।

शुगर लेवल जब हमारे शरीर में बढ़ जाता है, तब शरीर में इंसुलिन (Insulin) उत्पादन की क्षमता प्रभावित होने लगती है। इसी समस्या को डायबिटीज (Diabetes) कहते हैं। डायबिटीज के मरीजों के साथ कई बार ऐसा होता है, जब उनका शरीर सक्रिय रूप से इंसुलिन का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है। इसके साथ ही कई घरेलू उपाय से भी हम डायबिटीज ((Diabetes) ) की समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं। जानते हैं, उन घरेलू उपायों (Home Remedies to Control Diabetes) के बारे में जो डायबिटीज को रखते हैं कंट्रोल में-

तुलसी की पत्तियां (Basil leave)

तुलसी की पत्तियों में कई औषधिए गुण पाए जाते हैं। तुलसी एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसके साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में हमारी मदद करता है। तुलसी की पत्तियां पैंक्रियाटिक बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय करने में मदद करती है। खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने से डायबिटीज की समस्या कंट्रोल में रहती है।

दालचीनी पाउडर (Cinnamon Powder)

दालचीनी का इस्तेमाल मसालों के रूप में किया जाता है। सेहत के नजरिए से देखा जाए, तो दालचीनी हमारे लिए काफी फायदेमंदो होता है। खाने में दाल चीनी के इस्तेमाल से इंसुलिन की संवेदनशीलता में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो अपने घर में दालचीनी का पाउडर जरूर रखें। इस पाउडर को रोजाना गर्म पानी में डालकर पीएं। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।

सहजन की पत्त‍ियों (Drumstick leaves) का रस

सहजन भी डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सहजन की पत्त‍ियों (Drumstick leaves) का रस रोजाना पीने से डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल में किया जा सकता है। इसकी पत्त‍ियों का रस सुबह खाली पेट पीएं, इससे शुगर लेवल बढ़ता नहीं है।

डायबिटीज का वजन पर पड़ रहा असर तो अपनाएं ये उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source