Drinks For Diabetes : डायबिटीज से बचाते हैं ये 3 हेल्दी ड्रिंक्स, शुगर लेवल भी रहता है कंट्रोल

डायबिटीज से बचने और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का (Drinks For Diabetes in hindi) सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 25, 2020 7:36 PM IST

Drinks that Fight Diabetes in hindi : डायबिटीज के शिकार आज लोग बहुत हो रहे हैं। आज यह रोग महामारी की तरह फैल रहा है। डायबिटीज होने के पीछे जो सबसे ज्यादा मुख्य कारक जिम्मेदार हैं, वह है अनुवांशिक कारण। इसके अलावा, खराब जीवनशैली, गलत खानपान, एक्टिव ना रहना भी इस रोग को बढ़ा रहा है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपने डाइट (Diabetic diet in hindi) पर ध्यान देना होगा। डायबिटीज से बचने और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का (Drinks For Diabetes in hindi) सेवन कर सकते हैं।

क्या होता डायबिटीज में

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कई बार बहुत बढ़ जाता है, जिससे शरीर की इंसुलिन उत्पादन क्षमता प्रभावित होने लगती है। यदि आपको डायबिटीज है, तो इसे आप कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। हम आपको कुछ हेल्दी ड्रिंक्स (Drinks For Diabetes in hindi) के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

हर्बल टी पिएं

हर्बल टी एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है, जिसे डायबिटीज के मरीजों को जरूर पीना चाहिए। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हर्बल टी बनाने के लिए आपको मुलेठी चाहिए। इसे आप पानी में उबालें। इसे छान लें और इसका सेवन करें। ब्लड शुगर लेवल कम होगा।

टाइप 2 डायबिटीज दूर करने के आसान घरेलू उपाय

दूध पिएं

पानी पीना तो शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन आप कुछ अन्य पेय पदार्थ भी जरूर पिएं। हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना है, तो दूध पीना शुरू कर दें। गाय का दूध पिएं, साथ ही चावल का दूध, सोय मिल्क पिएं। इनमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

चाय, कॉफी पिएं

दूध में विटामिन, कैल्शियम और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि चाय और कॉफी डायबिटीज में पीना सही नहीं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन्हें कम मात्रा में पिएंगे, तो नुकसान नहीं होगा। इन दोनों पेय पदार्थों में कैफीन होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता और ऊर्जा को बूस्ट करता है। कोशिश करें कि चाय और कॉफी में चीनी बिना डाले ही पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source