Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज खाएंगे ये 3 नेचुरल फूड्स, तो कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज हैं और शुगल लेवल बराबर घटता-बढ़ता रहता है, तो अपनी डायट में कुछ नेचुरल फूड्स को शामिल करें। जानें, शुगर लेवल कंट्रोल में रखने वाले फूड्स कौन-कौन से हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 18, 2020 5:58 PM IST

डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी एक बार हो जाए, तो उसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। हां, अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज एक अनुवांशिक बीमारी है, लेकिन आजकल यह कई अन्य कारणों जैसे खराब डायट, तनाव, मोटापा, व्यायाम की कमी से भी हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है। शुगर लेवल कंट्रोल (Sugar level) में ना रहने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। इसके लिए आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही पोषक आहार (Diabetes Diet) का सेवन करना बेहद जरूरी है। अगर आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो कुछ नेचुरल फूड्स का सेवन (Foods to control blood sugar level) नियमित रूप से करें।

करेले का करें सेवन

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें अपने खानपान में करेला नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। करेले में इंसुलिन-पॉलीपेप्टाइड-पी नामक जैव-रसायन अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में इंसुलिन का बैलेंस बनाए रखता है। करेला खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल (Foods to control blood sugar level) बढ़ता नहीं है। आप करेले की सब्जी खाएं या फिर इससे तैयार जूस पीएं, फायदा होगा। खाली पेट करेले का रस पिएंगे, तो फायदा जल्दी होगा।

Type 2 Diabetes : ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना है, तो खाने में डालें दालचीनी

पीएं तुलसी का रस

तुलसी का काढ़ा सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश की समस्या दूर करने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट काफी अधिक होता है। साथ ही इसके पत्तों में एसेंशियल ऑयल भी होता है, जो यूजेनॉल और मिथाइल यूजेनॉल का उत्पादन करते हैं। ये दोनों तत्व मिलकर अग्नाशय में मोजूद बीटा कोशिकाओं को दुरुस्त करते हैं। बीटा कोशिकाएं इंसुलिन को जमा करने और रिलीज करने का काम करती हैं। तुलसी की 3-4 पत्तियां चबाकर खाएं या फिर एक चम्मच रस खाली पेट पीएं। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

सुबह खाएं जामुन 

जामुन एक ऐसा फल है, जो स्टार्च को शुगर में नहीं बदलने देता है। यह हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इंसुलिन को अधिक बढ़ने से रोकता है। डायबिटीज कंट्रोल में रखने के लिए सुबह के समय 5 से 6 जामुन खाएं। इसके पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीएं। इससे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source