Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Exercise in Diabetes : ब्लड शुगर लेवल और वजन मेंटन रखना है तो डायबिटीज रोगी करें ये एक्सरसाइज

जिन लोगों को मधुमेह होता है, उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन बार व्यायाम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कभी-कभी यह रक्त शर्करा के स्तर में अचानक गिरावट का कारण बन जाता है। इस तरह के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए आपको सही व्यायाम करने की जरूरत है। यहां हम आपको बता रहे हैं डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे बेहतर वर्कआउट, जिसके परिणामस्वरूप वजन भी कम होगा।

Exercise in Diabetes : ब्लड शुगर लेवल और वजन मेंटन रखना है तो डायबिटीज रोगी करें ये एक्सरसाइज
वजन, ब्लड शुगर लेवल बनाए रखने के लिए सही व्यायाम का चुनाव है जरूरी। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : July 16, 2019 9:49 AM IST

आजकल डायबिटीज रोग होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ता जा रहा है। डायबिटीज मुख्य रूप से अनुवांशिक कारणों से होता है, पर आजकल की खराब लाइफस्टाइल, खानपान में गड़बड़ी, एक्सरसाइज आदि ना करने से भी यह समस्या लोगों को प्रभावित कर रही है। यदि आपको डायबिटीज है, तो आप इसे दवा के साथ ही नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज (Exercise in Diabetes in hindi) करके भी कंट्रोल कर सकते हैं। शुगर लेवल शरीर में ना बढ़े, इसके लिए व्यायाम (Exercise for Diabetes Control in hindi) करना जरूरी है।

ड्राई फ्रूड्स, जिन्हें खाने से डायबिटीज रहता है कंट्रोल में

सप्ताह में चार-पांच दिन लगभग 30 मिनट तक एक्सरसाइज, वॉकिंग और योगासन करें। इससे आप काफी हद तक डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। कई योगासन हैं, जो शुगर लेवल को कम करने के साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। साथ ही आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों को भी सुधारना होगा। जानें, डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से योगासन और एक्सरसाइज (Exercise for Diabetes Control in hindi) होते हैं फायदेमंद...

Also Read

More News

वजन, ब्लड शुगर लेवल बनाए रखने के लिए सही व्यायाम है जरूरी

जिन लोगों को मधुमेह होता है, उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन बार व्यायाम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कभी-कभी यह रक्त शर्करा के स्तर में अचानक गिरावट का कारण बन जाता है। इस तरह के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए आपको सही व्यायाम करने की जरूरत है। यहां हम आपको बता रहे हैं डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे बेहतर वर्कआउट, जिसके परिणामस्वरूप वजन भी कम होगा।

7 ऐसी सब्जियां जो डायबिटीज रोगियों के लिए हो सकती हैं खतरनाक

डायबिटीज रोगियों के लिए व्यायाम है बहुत फायदेमंद

मधुमेह रोगियों के लिए व्यायाम बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में उनकी मदद कर सकता है। व्यायाम आपकी पूरी फिटनेस को भी बढ़ावा देता और आपको स्वस्थ और वजन मेंटेन रखने में भी मदद करता है, लेकिन मधुमेह रोगियों को एक उपयुक्त व्यायाम योजना (suitable exercise plan) बनाने की जरूरत होती है।

30 मिनट वॉकिंग 

जिन्हें डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें सप्ताह में तीन दिन जरूर ब्रिस्क वॉकिंग (Brisk walking for Diabetic in hindi) करने की सलाह दी जाती है। हर दिन केवल 30 मिनट ब्रिस्क वॉकिंग (Brisk walking in hindi) करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ब्रिस्क वॉकिंग करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

योग से करें ब्लड शुगर कंट्रोल (Yoga to control Blood sugar in hindi)

योग के नियमित अभ्यास से आपके संपूर्ण सेहत में सुधार होता है। आप लंबी उम्र तक फिट रहते हैं। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी योग बहुत अच्छा होता है। हर दिन योग करने से ब्लड शुगर लेवल कम (Yoga to control Blood sugar in hindi) होता है, इंसुलिन के उत्पादन में सुधार होता है। शरीर से फैट कम करने और वजन घटाने में भी सहायक है योग। इतना ही नहीं इससे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

भिंडी से दूर करें डायबिटीज की समस्या, यकीन नहीं तो जरूर ट्राई करके देखें

पाइलेट्स

पाइलेट्स लोगों में काफी प्रचलित हुआ है। पाइलेट्स के नियमित अभ्यास से प्रभावशाली तरीके से आप वजन कम कर सकते हैं। यदि आपको मधुमेह है, तो आपको अपने समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए पाइलेट्स का प्रयास करना चाहिए।

स्विमिंग करें

स्विमिंग करने से शरीर पूरी तरह से गति में होता है। यह मांसपेशियों को ठीक से फैलाता है, साथ ही वजन भी कम करता है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। तैराकी जोड़ों पर दबाव नहीं डालती है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए उपयुक्त है। आप सप्ताह में कम से कम तीन बार तैराकी का अभ्यास कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डांसिंग

नृत्य यानी डांस आपके शरीर और दिमाग को आराम देने का एक शानदार तरीका है। यह कुछ ही समय में आपको खुश कर सकता है। एक नृत्य सत्र (डांसिंग सेशन) आपके तनाव को करने में मदद करता है। एक ही समय में बड़ी मात्रा में कैलोरी बर्न करता है। बेहतर संगीत ऑन करके आप कोई भी डांस फॉर्म चुन कर इस क्रिया का आनंद लें। डांसिंग के नियमित अभ्यास से आप अपने रक्त शर्करा के स्तर और वजन को कम करने में सफल होंगे।

About the Author

... Read More