
Also Read
बचपन में अधिक शुगर खाने से बड़े होने पर डायबिटीज और मोटापा का खतरा.
बचपन के खान-पान का असर बड़े होने पर होता है. हाल ही में एक शोध में पाया गया की बचपन में चीनी/शुगर का अधिक सेवन मोटापे के साथ डायबिटीज का भी कारण बनता है. डायबिटीज और शुगर पर आधिरत यह शोध इकोनॉमिक्स एंड ह्यूमन बायोलॉजी में प्रकाशित किया गया है. शोध के अनुसार बचपन में शुगर अधिक खाने से बचपन में मोटापा तो होता ही है साथ में बड़े होने पर भी मोटापा के साथ डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कारण और बचाव.
अधिक शुगर का सेवन बचपन में तो मोटापा का कारण बनता है. लेकिन बड़े होने के साथ ब्लड शुगर लेवन अधिक होने लगता है. अगर किशोर से किसी तरह की एक्सरसाइज या खेल नहीं खेलते हैं तो डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. मोटापा की वजह से डायबिटीज के साथ हृदय रोग जैसी जानलेवा बीमारी भी होती है. आइए जानते हैं अधिक शुगर खाने से कैसे बचें.
डॉक्टर्स से बात करने पर पता चलता है कि लोगों में सफेद चीनी खाने का सबसे ज्यादा शौक होता है. ऐसे में डायबिटीज और मोटापा से बचने के लिए नेचुरल मीठा खाना फायदेमंद होता है. नेचुरल मीठा में गुड़, शहद, कोकोनट शुगर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
मोटापे की मुख्य वजह होती है लोगों में स्वाद के प्रति लालच. चॉकलेट, मिठाई जैसे खाद्य पदार्थ को लोग चाहकर भी छोड़ नहीं पाते हैं. ऐसे में इनकी लालच से खुद को बचाना होगा. इसके लिए कुछ ऐसे खाद्य पादर्थ घर पर रखना चाहिए जो हेल्दी भी हों और स्वाद भी देने वाले हों. आप घर पर बादाम, अखरोट, फल को इनकी जगह पर खा सकते हैं.
मोटापा और डायबिटीज की मुख्य वजह भी यही है कि इंसान टाइम पर खाना नहीं खाता है. अगर आप नियमित तौर पर सुबह दोपहर और शाम में भोजन करते हैं तो डायबिटीज और मोटापे का खतरा कई गुना कम हो जाता है.
बीमारियों से बचने के लिए खान-पान और व्यायायम बहुत जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि हमेशा स्वस्थ्य रहें तो आपको अपने लाइफस्टाइल में खाने और एक्सरसाइज का विशेष महत्व होना चाहिए. सभी के लिए समय तय रखें.
डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं ये दस मीठे फल, नहीं है कोई परेशानी.
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट चार्ट.
ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं ये 5 फूड्स, इनसे करें परहेज.