Diabetics Diet Tips: डायबिटीज़ में अगर लेना है आम का स्वाद, तो ध्यान में रखें ये डायट टिप्स

डायबिटीज़ में आम खाना लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो क्या डायबिटीज़ के मरीज़ों को आम से बिल्कुल परहेज करना चाहिए? जी नहीं, डायबिटीज़ यानि मधुमेह वाले लोग भी आम की चुस्कियां ले सकते हैं। लेकिन, उन्हें ऐसा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 26, 2020 3:52 PM IST

Eating Mangoes in Diabetes: भारत में गर्मियों का मौसम आम का मौसम (Mango Fruit) यानि मैंगो सीज़न के तौर पर भी जाना जाता है। क्योंकि, गर्मियों की शुरुआत के साथ ही कई वेरायटी में कच्चे और पके हुए आम बाज़ारों में मिलने लगते हैं। खासकर, पके हुए रसीले-मीठे आमों (Indian Summer Fruit) का स्वाद लेने के लिए लोग पूरे साल गर्मियों का इंतज़ार करते हैं।

लेकिन, डायबिटीज़ (Diabetes) में आम खाना लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो क्या डायबिटीज़ के मरीज़ों को आम से बिल्कुल परहेज करना चाहिए? जी नहीं, डायबिटीज़ यानि मधुमेह वाले लोग भी आम की चुस्कियां ले सकते हैं। लेकिन, उन्हें ऐसा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। (Eating Mangoes in Diabetes in hindi)

डायबिटीज़ में आम खाना क्यों है नुकसानदायक? (Eating Mangoes in Diabetes):

देश का सबसे पसंदीदा फल (Mango Health Benefits) आम फाइबर (Fiber Rich Food) से भरपूर होता है। इसमें,  कई प्रकार के मिनरल्स के अलावा विटामिन ए भी होता है। ये सभी तत्व इसे एक हेल्दी फ्रूट (Healthy Indian Summer Fruit) बनाते हैं।  लेकिन,  आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) थोड़ा ज़्यादा (51) होता है। साथ ही इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। इसीलिए,  हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar Level) वाले लोगों को इसका सेवन संभलकर करने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज़ में आम खाते समय रखें इन बातों का ध्यान (Tips for Eating Mangoes in Diabetes) :

फल खाएं, आम का जूस ना पीएं

आम का सेवन करना हो तो आम की फांकें खाएं। आम का जूस, मैंगो मिल्कशेक या आमरस पीने की बजाय आप आम को काटकर खाएं। इससे, आम में मौजूद फाइबर का फायदा आपको मिल सकेगा। दरअसल,  फाइबर नसों में ग्लूकोज़ को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है। इससे, ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता।

मात्रा का रखे ध्यान

जैसा कि,  डायबिटीज़ में पोर्शन या मात्रा का ख्याल रखना ही ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का नियम है। इसीलिए, एक बार में पूरा आम चट करने का लालच ना करें। आम का एक टुकड़ा ही खाएं।

ब्लड शुगर लेवल रखें कंट्रोल में

आपको आम का सेवन तभी करना चाहिए। जब, आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो। ब्लड शुगर हाई होने पर आम खाने से बचना चाहिए।

बहुत पके हुए आम ना खाएं

डायबिटिक्स को ऐसे आम खाने से बचना चाहिए जो, बहुत अधिक पके हों। दरअसल,  बहुत ज़्यादा पके हुए आम में शक्कर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए, इस तरह के आम के पल्प या जूस में पानी मिलाकर  आम रस या पन्ना बनाएं। फिर, इसमें थोड़ा-सा जीरा पाउडर मिलाएं। जैसा कि, जीरा (cumin seeds for diabetics) डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए मदद करता है। इससे,  आप आम का स्वाद भी ले सकेंगे और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। (Eating Mangoes in Diabetes)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source