Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाएं अखरोट व बादाम

डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए अनसैचुरेटेड फैट फूड का सेवन लाभदायक होता है. अनसैचुरेटेड फैट फूड में नारियल तेल, अखरोट, बादाम और अलसी के बीज जैसे फूड आते हैं. ज्यादातर सीड्स व नट्स में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है.

टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाएं अखरोट व बादाम
टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाएं अखरोट व बादाम.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : September 17, 2019 4:21 PM IST

डायबिटीज की बीमारी एक बार होने के बाद ठीक नहीं होती है. इससे अच्छा यह है कि हम अपनी लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को ऐसा रखें कि मधुमेह के शिकार न हों. संतुलित भोजन करने के साथ हमें कुछ ऐसे फूड के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए. जो डायबिटीज की बीमारी से बचाने का कम करते हैं. टाइप 2 डायबिटीज की संभावना उन लोगों में ज्यादा होती है जो हेल्दी फूड नहीं लेते हैं.

हेल्दी डाइट प्लान के साथ हेल्दी फूड का नियमित सेवन भी डायबिटीज की बीमारी से बचा सकता है. एक शोध के अनुसार अगर डेली डाइट प्लान में असंतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थ शामिल हों तो डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है.

असंतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थ डायबिटीज से बचाते हैं 

असंतृप्त वसा अर्थात अनसैचुरेटेड फैट जो की शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी होता है. हम इसे आसान भाषा में अगर समझें तो गुड कोलेस्ट्रॉल वाले फूड जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं. अनसैचुरेटेड फैट वाले फूड में बीज और नट्स को शामिल किया जाता है. अलसी के बीज, बादाम, अखरोट जैसे फल हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट वाले फूड हैं.

Also Read

More News

डायबिटीज में अखरोट खाने के फायदे क्या हैं ?

डायबिटीज रोगी को अखरोट खाने से कई तरह के फायदे होते हैं. अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ गुड कोलेस्ट्रॉल को नियमित करता है. इसके अलावा रोजाना अखरोट के सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ मेटॉबालिक रेट भी बहेतर होता है, जिससे मोटापा का खतरा भी कम होता है.

डायबिटीज से बचने के लिए अखरोट और बादाम खाएं 

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार डाइट में अगर असंतृप्त वसा वाले फूड या अनसैचुरेटेड फैट फूड लिए जाएं तो टाइट 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. इसके अलावा अगर डायबिटीज के रोगी अखरोट और बादाम का सेवन नियमित करते हैं, तो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए अनसैचुरेटेड फैट फूड का सेवन लाभदायक होता है. अनसैचुरेटेड फैट फूड में नारियल तेल, अखरोट, बादाम और अलसी के बीज जैसे फूड आते हैं. ज्यादातर सीड्स व नट्स में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है.

डायबिटीज में बादाम खाने के फायदे 

टाइप 2 डायबिटीज में रोगी को ऐसी डाइट की जरूरत होती है, जिसमें पोषण अधिक हो और कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज कम हो. इस नजर से बादाम खाना सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलाव बादाम में पाये जाने वाले कैल्शियम, विटामिन और अन्य पोषक तत्व डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवन को कम करने में मदद करते हैं.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मी में बादाम खाने के नुकसान.

About the Author

... Read More