Drinks for Diabetes in Hindi : डायबिटीज के मरीजों के लिए 3 हेल्दी ड्रिंक्स, जरूर पिएं

Drinks for Diabetes in Hindi : यदि आप चाहते हैं कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे, तो अपनी डाइट (Best drinks for diabetics in hindi) में नीचे बताए गए इन तीन हेल्दी ड्रिंक्स को जरूर पिएं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 14, 2020 1:35 PM IST

Drinks for Diabetes in hindi : भारत में लगभग 50 मिलियन लोग मधुमेह (Diabetes) से पीड़ित हैं। इस कारण भारत को दुनिया की मधुमेह राजधानी कहा जाता है। स्थिति इसलिए भी चिंताजनक हो जाती है, क्योंकि आज वयस्कों के साथ-साथ बच्चे भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज मुख्य रूप से कई कारणों से होता है, जिसमें अनुवांशिक कारण सबसे पहले आता है। इसके अलावा, खराब जीवनशैली, गलत खानपान, एक्टिव ना रहना, एक्सरसाइज ना करने से भी यह रोग होता है। यदि आप चाहते हैं कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे, तो अपनी डाइट (Best drinks for diabetics in hindi) में नीचे बताए गए इन तीन हेल्दी ड्रिंक्स को (Drinks For Diabetes in hindi) जरूर पिएं।

हर्बल टी पिएं (Herbal tea for diabetes) 

यदि आपको डायबिटीज है, तो अपनी डाइट में (diabetic diet in hindi) हर्बल टी शामिल करें। यह एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है, जिसे डायबिटीज के मरीजों को जरूर पीना चाहिए। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हर्बल टी बनाने के लिए आपको मुलेठी चाहिए। इसे आप पानी में उबालें। इसे छान लें और इसका सेवन करें। ब्लड शुगर लेवल कम होगा।

Drinks For Diabetes : डायबिटीज से बचाते हैं ये 3 हेल्दी ड्रिंक्स, शुगर लेवल भी रहता है कंट्रोल

कॉफी पिएं (Drink coffee in diabetes) 

एक अध्ययन के अनुसार, कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज होने के खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। जो लोग दो से तीन कप कॉफी हर दिन पीते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। पर इसके लिए जरूरी है कि आप कॉफी बिना चीनी डालकर ही पिएं। आप चाय भी पी सकते हैं। इन दोनों पेय पदार्थों में कैफीन होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता और ऊर्जा को बूस्ट करता है। कॉफी में शुगर और क्रीम डालने से इसमें कैलोरी काउंट बढ़ सकता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। इससे बेहतर है कि आप ब्लैक कॉफी पिएं।

सब्जियों से तैयार जूस (vegetable Juices) 

अधिकांश फलों के रस में बहुत अधिक चीनी होती है, तो आप मिश्रित सब्जी का रस पी सकते हैं। कुछ हरी पत्तेदार सब्जियों को मुट्ठी भर जामुन के साथ मिलाकर जूस बनाएं। इन्हें मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें। यह मिश्रण विटामिन और खनिज से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी और पौष्टिक जूस है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source