Diet in Diabetes : डायबिटीज के मरीजों को शहद खाना चाहिए या चीनी ?

डायबिटीज के रोगियों को शहद खाना चाहिए या चीनी इसे लेकर हमेशा भ्रम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन उनके लिए चीनी से कहीं बेहतर शहद होता है, क्योंकि शहद में प्राकृतिक मिठास होती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2019 1:24 PM IST

डायबिटीज होने पर अक्सर यह कहा जाता है कि डायबिटीज रोगियों को मीठा कम से कम खाना चाहिए। ना अधिक मिठाई, ना चीनी और ना ही शहद का सेवन अधिक करना चाहिए। अक्सर लोग मिठाई तो खाना छोड़ देते हैं, लेकिन जब बात होती है चीनी और शहद खाने की तो वो असमंजस में पड़ जाते हैं। डायबिटीज के रोगियों (Diet in Diabetes) को शहद खाना चाहिए या चीनी इसे लेकर हमेशा भ्रम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन उनके लिए चीनी से कहीं बेहतर शहद का सेवन होता है, क्योंकि शहद में प्राकृतिक मिठास होती है। डायबिटीज रोगियों (Diet in Diabetes) को ज्यादातर हाइपोग्लाइसिमिया की स्थिति में शहद खाने की सलाह दी जाती है।

कब होता है हाइपोग्लाइसिमिया

हाइपोग्लाइसिमिया तब होता है, जब आपका ब्लड शुगर काफी कम हो जाता है। यदि किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर काफी लो हो जाए और उसे तुरंत जरूरी उपचार ना मिले तो उसकी मौत 8-9 घंटे के अंदर भी हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए न सिर्फ हाई ब्लड शुगर खतरनाक होता है, बल्कि उतना ही नुकसानदायक लो ब्लड प्रेशर भी होता है। शहद में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो रक्त में ग्लूकोज के लेवल को बढ़ाते हैं।

हाइपोग्लाइसिमिया को भी जानें

हाइपोग्लाइसीमिया में डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो जाता है। अगर मरीज का ब्लड शुगर 70 एमजी/डीएल हो जाए, तो वह लो ब्लड शुगर से ग्रस्त कहलाएगा। ब्लड शुगर अगर एक स्तर से नीचे चला जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति तब आती है, जब रोगी का शरीर ज्यादा ग्लूकोज इस्तेमाल करने लगता है। इससे रक्त में ग्लूकोज के बनने की प्रकिया काफी धीमी हो जाती है। इसके अलावा, रक्त में ज्यादा इंसुलिन निकलने से भी यह समस्या होती है।

डायबिटीज में चीनी की बजाय खाएं शहद

- डायबिटीज है तो चीनी की बजाय शहद खाएं। इस बारे में आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले लें तो बेहतर होगा। सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों के रस में शहद मिलाकर पिएं। लो ब्‍लड शुगर की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

- शहद में कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी और कई तरह के माइक्रोन्‍यूट्रिएंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो मधुमेह के लिए लाभकारी होता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्‍हें चीनी की जगह शहद खाने की सलाह दी जाती है।

- डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो हर दिन आंवले के रस या आंवले के चूर्ण में हल्दी के साथ शहद मिलाकर खाएं। काफी फायदा होगा।

- रात को सोने से पहले 10 ग्राम शहद और 10 ग्राम त्रिफला के चूर्ण को एकसाथ मिलाकर गर्म पानी के साथ पीने से भी लाभ होता है।

ब्लड शुगर लेवल कम करने के उपाय

डायबिटीज में कौन से फल खाएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source